{"_id":"626586f7e188f9106a4004bb","slug":"ipl-2022-pbks-vs-csk-punjab-kings-vs-chennai-super-kings-match-all-eyes-on-ms-dhoni-know-possible-playing-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स में मुकाबला, धोनी पर सबकी नजरें, जानें संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स में मुकाबला, धोनी पर सबकी नजरें, जानें संभावित प्लेइंग-11
Mon, 25 Apr 2022 02:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:04 PM IST
सार
चेन्नई ने अभी तक सात में से दो ही मैच जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स ने सात में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है। पंजाब आईपीएल अंकतालिका में आठवें स्थान पर है और चेन्नई नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के 15वें सीजन के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। दोनों टीमें सोमवार (25 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चेन्नई को कई मोर्चों पर अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। चेन्नई ने अभी तक सात में से दो ही मैच जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स ने सात में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है। पंजाब आईपीएल अंकतालिका में आठवें स्थान पर है और चेन्नई नौवें स्थान पर है। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच पहले मैच में पंजाब ने चेन्नई को 54 रन से हराया था और पिछले साल का दूसरा मुकाबला भी जीता था। अब पंजाब चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।
गत चैंपियन चेन्नई इस सत्र में किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। वह उस तरह का क्रिकेट नहीं खेल पाई जिसके लिए उसे जाना जाता है और कप्तान रवींद्र जडेजा मोर्चे से अगुवाई करने में नाकाम रहे हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस पर तीन विकेट से मिली शानदार जीत और उसमें ‘धोनी के धमाल’ ने चेन्नई के लिए टॉनिक का काम किया होगा।
विज्ञापन
धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ‘फिनिशर’ क्यों कहा जाता है। आखिरी ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाकर उन्होंने टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई। चेन्नई की कमजोर कड़ी उसकी गेंदबाजी रही है लेकिन मुंबई के खिलाफ उसके गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने तीन विकेट चटकाए। वहीं ड्वेन ब्रावो ने भी अपनी उपयोगिता साबित की।
खल रही दीपक चाहर की कमी
कप्तान जडेजा बल्ले या गेंद किसी से भी प्रभावित नहीं कर सके हैं। टीम को दीपक चाहर और एडम मिल्ने की कमी खल रही है। हालांकि, श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा ने अच्छी गेंदबाजी की है। युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ गुजरात टाइटंस के खिलाफ 73 रन को छोड़कर अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऑलराउंडर मोईन अली और शिवम दुबे को भी अधिक जिम्मेदारी से खेलना होगा क्योंकि एक और हार उन्हें आगे की दौड़ से बाहर कर सकती है।
बेयरस्टो की फॉर्म पंजाब की चिंता
दूसरी तरफ पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स ने नौ विकेट से हराया। पंजाब के बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन और शाहरुख खान लगातार अच्छी पारियां नहीं खेल पाए हैं जबकि जॉनी बेयरस्टो को चार मौके मिले और वह चारों में नाकाम रहे। गेंदबाजी में पंजाब के पास कैगिसो रबादा है जबकि अर्शदीप सिंह भी फॉर्म में हैं। वैभव अरोड़ा को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ की भूमिका अहम है लेकिन वह चिर परिचित अंदाज में खेल नहीं पा रहे हैं।
चेन्नई की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सैंटनर, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी।
पंजाब की संभावित प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीपर सिंह, वैभव अरोड़ा।