{"_id":"623f2137711cff76a723245d","slug":"ipl-2022-opening-ceremony-in-ipl-not-held-for-the-fourth-consecutive-year-know-what-is-the-reason-this-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: लगातार चौथे साल आईपीएल में नहीं हुआ उद्घाटन समारोह, जानें इस बार क्या है कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: लगातार चौथे साल आईपीएल में नहीं हुआ उद्घाटन समारोह, जानें इस बार क्या है कारण
Sat, 26 Mar 2022 07:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:50 PM IST
सार
आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई। पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने हुई। आईपीएल इतिहास में लगातार चौथे साल उद्घाटन समारोह का आयोजन नहीं हुआ।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा
- फोटो : आईपीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई। पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने हुई। आईपीएल इतिहास में लगातार चौथे साल उद्घाटन समारोह का आयोजन नहीं हुआ। उद्घाटन समारोह की जगह सीधे पहले मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत हुई।
पिछली बार 2018 में इस समारोह का आयोजन हुआ था। आईपीएल के आयोजकों ने पहली बार उद्घाटन समारोह का आयोजन नहीं किया था। इसके बाद उन्हें यह पसंद आया कि बड़े बॉलीवुड स्टार की जगह सीधे मैचों से ही आईपीएल की शुरुआत कराई जाए। पहले बॉलीवुड के बड़े सितारे और गायक समारोह में दिखते थे। शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने समारोह की शोभा बढ़ाई है।
2019 में सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हमला हुआ था। आतंकी हमलों के बाद आईपीएल के उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया गया था। उस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद अगले दो साल कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण उद्घाटन समारोह नहीं हुआ था। कहा जा रहा है कि इस बार बायो-बबल के कारण इसे आयोजित नहीं किया गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक कारण यह भी है कि बोर्ड को उद्घाटन समारोह आयोजित करने पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते थे। इसके बदले बोर्ड को उतना फायदा नहीं होता था। इस बार टूर्नामेंट में लीग चरण के दौरान 70 मैच होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भी मुकाबले होंगे।