फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mumbai Indians will not get home advantage Rohit Sharma Team will play home matches at Pune ground instead of Wankhede Stadium

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को नहीं मिलेगा होम एडवांटेज, वानखेड़े स्टेडियम की जगह इस मैदान पर खेलने होंगे घरेलू मैच

Thu, 24 Feb 2022 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 24 Feb 2022 10:44 PM IST
सार

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को इस बार आईपीएल के भारत में होने के बावजूद घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा। मुंबई की टीम अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोई भी घरेलू मैच नहीं खेलेगी।

विज्ञापन
IPL 2022 Mumbai Indians will not get home advantage Rohit Sharma Team will play home matches at Pune ground instead of Wankhede Stadium
वानखेड़े स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को इस बार आईपीएल के भारत में होने के बावजूद घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा। मुंबई की टीम अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोई भी घरेलू मैच नहीं खेलेगी। बीसीसीआई और आईपीएल संचालन परिषद ने गुरुवार (24 फरवरी) को फैसला किया है कि मुंबई अपने घरेलू मैच पुणे में खेलेगी।
विज्ञापन


मुंबई के तीन स्थानों पर 55 मैचों की मेजबानी की जाएगी। मुंबई को अनुचित घरेलू लाभ से रोकने के लिए रोहित शर्मा की टीम के मैच पुणे में आयोजित होंगे। ऐसी खबरें थीं कि कुछ फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस के मुंबई में खेलने पर आपत्ति जताई थी। लेकिन बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड को आधिकारिक तौर पर कोई आपत्ति नहीं मिली है। इसके बजाय पुणे में टीम के खेलने का निर्णय विशुद्ध रूप से बिना किसी के दबाव में लिया गया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, “मुंबई इंडियंस पुणे में खेलेगा न कि मुंबई में। हम सबको एक समान  मैदान देना चाहते हैं। मुझे मुंबई में रोहित शर्मा की टीम के खेलने का विरोध करने वाली फ्रेंचाइजी की जानकारी नहीं है। यह सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स थी। अगर हमें कोई शिकायत या आधिकारिक आपत्ति मिलती है, तो हम उस पर विचार करेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। वहां पर उसके प्रशंसक बड़ी संख्या में पहुंचकर स्टेडियम को नीले सागर के रूप में बदल देते हैं। अगर रोहित की टीम वहां खेलती है तो उसे फायदा पहुंचेगा। यदि मैच खाली स्टेडियम में खेले जाते, तो फ्रेंचाइजी इसका विरोध नहीं करतीं। चूंकि मैच में करीब 40 फीसदी दर्शक होंगे तो इसका फायदा मुंबई को होता। बोर्ड सभी टीमों को समान अवसर देना चाहता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को एक फ्रेंचाइजी के सूत्र ने कहा था, “किसी भी टीम को घरेलू मैच नहीं मिल रहे हैं। यह अनुचित होगा यदि मुंबई अपने बहुत सारे मैच वानखेड़े में खेलता है। फ्रेंचाइजी को कोई समस्या नहीं होगी अगर मुंबई अपने डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे में खेलती है। यहां तक कि ब्रेबोर्न स्टेडियम भी ठीक है। उम्मीद है कि बीसीसीआई इस मामले को देखेगा।”


गुरुवार (24 फरवरी) को बीसीसीआई की आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने फैसला किया कि इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां संस्करण 26 मार्च से शुरू होगा। इसमें 70 मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। भारतीय बोर्ड ने प्लेऑफ और फाइनल को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया है। बीसीसीआई अभी भी अहमदाबाद में प्लेऑफ मैच कराने के लिए उत्सुक है, लेकिन इस पर फैसला कोरोना संक्रमम को देखते हुए लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed