फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mumbai Indians have mega auction phobia check interesting record of MI after each and every mega auctions in the IPL

IPL 2022: मेगा ऑक्शन के बाद बेहाल रहती है मुंबई इंडियंस, पांच सीजन में हुई खराब शुरुआत

Sun, 10 Apr 2022 04:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Apr 2022 04:40 PM IST
सार

यह पहला असवर नहीं है जब मेगा ऑक्शन के बाद मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आईपीएल में पांचवीं बार मेगा ऑक्शन हुआ है और हर बार नीलामी के बाद मुंबई की टीम की शुरुआत खराब हुई है।

विज्ञापन
IPL 2022 Mumbai Indians have mega auction phobia check interesting record of MI after each and every mega auctions in the IPL
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 15वें सीजन में खराब शुरुआत की है। टीम अब तक सीजन में खाता नहीं खोल सकी है। उसे लगातार चार मैचों हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से शिकस्त मिली है। आईपीएल के मौजूदा सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था। मुंबई की टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं। रोहित शर्मा अब तक सही प्लेइंग-11 नहीं चुन सके हैं। वे लगातार बदलाव कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जीतने वाली प्लेइंग-11 नहीं मिल रही।
विज्ञापन


यह पहला असवर नहीं है जब मेगा ऑक्शन के बाद मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आईपीएल में पांचवीं बार मेगा ऑक्शन हुआ है और हर बार नीलामी के बाद मुंबई की टीम की शुरुआत खराब हुई है। ऐसा माना जाता है कि मुंबई इंडिया को 'मेगा ऑक्शन फोबिया' है। नीलामी के ठीक बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज होती है।
विज्ञापन


पांच बार मेगा ऑक्शन के बाद क्या हुआ?

2008: सबसे पहले बात आईपीएल के पहले सीजन की करते हैं। टूर्नामेंट से पूर्व पहला मेगा ऑक्शन आयोजित हुआ था।  मुंबई की टीम लगातार चार शुरुआती मैचों में हारी थी। तब सचिन तेंदुलकर टीम के कप्तान थे। मुंबई ने सीजन का अंत पांचवें स्थान पर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011: दूसरी बार आईपीएल में मेगा ऑक्शन हुआ था। नीलामी के बाद सीजन में मुंबई की शुरुआत खराब रही थी। शुरुआती चार में से तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी।

2014: इस साल आईपीएल का तीसरा मेगा ऑक्शन आयोजित हुआ था। मुंबई की शुरुआती पांच मैचों में हारी थी। हालांकि, टीम ने पांचवें मैच के बाद जबरदस्त वापसी की और एलिमिनेटर में अपना स्थान पक्का किया था।

2018: एक बार फिर से आईपीएल के सीजन से पूर्व मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ। मुंबई की शुरुआत एक बार फिर खराब हुई। शुरुआती तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम अंत में पांचवें पायदान पर रही थी।


2022: आईपीएल में पांचवीं बार मेगा ऑक्शन आयोजित हुआ। मुंबई का इतिहास एक बार फिर दोहराया। रोहित शर्मा की टीम अब तक सीजन में लगातार चार मैच हार चुकी है। उसका खाता नहीं खुला है। देखना है कि टीम टूर्नामेंट में आगे कहां तक जा पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed