{"_id":"627e4d719b16a922ff42f90c","slug":"ipl-2022-ms-dhoni-will-play-next-season-too-mahi-warns-the-rest-of-the-teams-with-his-statement-fleming-reacts-on-no-drs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: अगला सीजन भी खेलेंगे एमएस धोनी! माही ने अपने बयान से बाकी टीमों को दी चेतावनी, फ्लेमिंग ने 'नो डीआरएस' पर दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: अगला सीजन भी खेलेंगे एमएस धोनी! माही ने अपने बयान से बाकी टीमों को दी चेतावनी, फ्लेमिंग ने 'नो डीआरएस' पर दी प्रतिक्रिया
Fri, 13 May 2022 05:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 May 2022 05:52 PM IST
सार
फ्लेमिंग ने चेन्नई की पारी के शुरू के वक्त डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) की सुविधा नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई के खिलाफ मैच में कुछ फैसले उनके खिलाफ गए।
विज्ञापन
धोनी और फ्लेमिंग
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में अब तक दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। इसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल है। मुंबई के खिलाफ गुरुवार को मिली हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अगला सीजन खेलने के भी संकेत दिए हैं। साथ ही उन्होंने विपक्षी टीमों को चेतावनी भी दी है।
दरअसल, मुंबई के खिलाफ चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद मुंबई की टीम ने 15वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। धोनी ने मैच के बाद कहा कि विकेट चाहे कैसा भी हो 130 से नीचे किसी भी स्कोर को डिफेंड करना मुश्किल होता है। हालांकि, हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की।

धोनी ने कहा- मुंबई की पारी शुरू होने से पहले मैंने अपने गेंदबाजों से रिजल्ट के बारे में भूल जाने के लिए कहा था। दोनों युवा तेज गेंदबाजों ने वाकई अच्छी गेंदबाजी की और मुझे लगता है कि इस तरह के खेल से जरूर उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। हम ऐसे दौर से गुजरे हैं जहां हमारे पास कोई सीजन की शुरुआत में कोई खास तेज गेंदबाज मौजूद नहीं था।
धोनी ने कहा- मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों को परिपक्व होने में समय लगता है। यदि आप भाग्यशाली हैं तो आपको कोई ऐसा मिल जाता है, जो छह महीने के समय में सभी प्रारूपों में खेल सकता है और यही आईपीएल कर रहा है। यह नए गेंदबाजों के लिए एक अवसर है। वे अब थोड़ी साहसी गेंदबाजी करते हैं, जो इस तरह के प्रारूप में बहुत महत्वपूर्ण है। कुछ खिलाड़ी अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने से पहले अपना समय लेते हैं।

धोनी ने कहा- हमारे दोनों तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों का चलना हमारे लिए अच्छे संकेत हैं। इसके साथ ही हमारे पास अगले सीजन में दो और तेज गेंदबाज आने वाले हैं। इसके अलावा भी हमारे पास कई विकल्प हैं। ऐसे में यह हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। हम बस सभी को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं।
फ्लेमिंग ने चेन्नई की पारी के शुरू के वक्त डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) की सुविधा नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई के खिलाफ मैच में कुछ फैसले उनके खिलाफ गए। दरअसल, वानखेड़े स्टेडियम में शॉर्ट सर्किट की वजह से चेन्नई की पारी की पहली 10 गेंद तक डीआरएस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसका उसकी टीम को नुकसान हुआ। टीम ने इस दौरान तीन विकेट गंवा दिए थे।
फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा- यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण था कि उस समय ऐसा हुआ। हम थोड़ा निराश थे, लेकिन यह भी खेल का हिस्सा है। उस समय कुछ फैसले हमारे पक्ष में नहीं गए। निश्चित तौर पर यह हमारे लिये अच्छी शुरुआत नहीं थी।