फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: MS Dhoni arrives in Chennai for his last IPL, CSK starts preparations for IPL Mega Auction 2022

IPL 2022: अपने 'आखिरी' आईपीएल के लिए चेन्नई पहुंचे धोनी, सीएसके ने शुरू की मेगा ऑक्शन की तैयारी

Fri, 28 Jan 2022 11:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jan 2022 11:15 AM IST
सार

जडेजा आईपीएल 2022 में अब तक चेन्नई के सबसे महंगे प्लेयर हैं। जडेजा को 16 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, धोनी की सैलरी से तीन करोड़ रुपये कट गए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022: MS Dhoni arrives in Chennai for his last IPL, CSK starts preparations for IPL Mega Auction 2022
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : twitter@csk

विस्तार

आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल आईपीएल आठ की जगह 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद के आने से ऑक्शन और भी मजेदार होने वाला है। सभी टीमें सही खिलाड़ियों के चुनाव के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है
आईपीएल 2021 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं। धोनी का यह आईपीएल में आखिरी सीजन और मेगा ऑक्शन हो सकता है। पिछला सीजन जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि वह अपने फैंस के सामने लीग से संन्यास लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में होंगे आईपीएल 2022 के सभी मैच
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2022 के सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम में खेले जाएंगे। ऐसे में धोनी होम ग्राउंड और चेन्नई के चेपक स्टेडियम में तो नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अगर बीसीसीआई फैन्स को स्टेडियम आने की अनुमति देता है तो चेन्नई के फैन्स जरूर अपनी मौजूदगी से मुंबई के स्टेडियम को होम ग्राउंड बना देंगे। 

12 और 13 फरवरी को होना है मेगा ऑक्शन
मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। इसमें करीब दो हफ्ते का समय बाकी है। ऐसे में धोनी इस समय का पूरी तरह से उपयोग करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ऑक्शन के दौरान कोच के साथ टेबल पर मौजूद रह सकते हैं। धोनी ने टीम के टैलेंट स्काउट के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है।


नए कप्तान की खोज कर सकता है चेन्नई
हालांकि, धोनी ऑक्शन में जाएंगे या नहीं, ये पूरी तरह से उनका फैसला होगा। वह नीलामी से पहले अपना फैसला बताएंगे, तभी इस पर कुछ साफ हो पाएगा। धोनी भविष्य को देखते हुए इस साल ऑक्शन में एक कप्तान बनने लायक खिलाड़ी को भी खरीद सकते हैं। हालांकि, धोनी ने अभी तक संन्यास को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। हो सकता है वह अगला सीजन भी खेलें, लेकिन इसकी उम्मीद बेहद कम है।



सीएसके ने चार खिलाड़ियों को रीटेन किया
पिछले सीजन की चैंपियन सीएसके (CSK) ने चार खिलाड़ियों को रीटेन किया। उन्होंने कप्तान एमएस धोनी को रीटेन किया। हालांकि, उन्हें रवींद्र जडेजा के बाद रीटेन किया गया। फ्रेंचाइजी द्वारा चुने गए बाकी दो खिलाड़ी मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ हैं। जडेजा आईपीएल 2022 में अब तक चेन्नई के सबसे महंगे प्लेयर हैं। जडेजा को 16 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, धोनी की सैलरी से तीन करोड़ रुपये कट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed