फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Most sixes in a single IPL edition record breaks during Chennai Super Kings vs Gujarat Titans

IPL 2022: आईपीएल में इस बार हुई छक्कों की बारिश, सीजन में टूट गया चार साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 15 May 2022 08:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 15 May 2022 08:44 PM IST
सार

मोईन ने चेन्नई की पारी के छठे ओवर में राशिद खान की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। उनके दूसरे छक्के ने सीजन में छक्कों की संख्या को 873 तक पहुंचा दिया। आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूट गया।

विज्ञापन
IPL 2022 Most sixes in a single IPL edition record breaks during Chennai Super Kings vs Gujarat Titans
मोईन अली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन के 62वें मुकाबले में चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और पहली बार हिस्सा ले रही गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने हुई। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 53, एन जगदीशन ने नाबाद 39 और मोईन अली ने 21 रन बनाए। मोईन ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। इस दौरान आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया। 
विज्ञापन


मोईन ने चेन्नई की पारी के छठे ओवर में राशिद खान की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। उनके दूसरे छक्के ने सीजन में छक्कों की संख्या को 873 तक पहुंचा दिया। आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूट गया। गुजरात और चेन्नई के बीच मैच खत्म होने तक आईपीएल के 15वें सीजन में 875 छक्के लग चुके हैं। इससे पहले 2018 में 60 मैचों में 872 छक्के लगे थे। इस बार 62वें मैच में यह रिकॉर्ड टूटा है। 2009 में सबसे कम 506 छक्के लगे थे। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए उस सीजन में कुल 57 मैच हुए थे।
विज्ञापन


एक सीजन में सबसे ज्यादा (62वें मैच तक)
छक्के सीजन मैच
875 2022 62
872 2018 60
784 2019 60
734 2020 60
734 2012 75
714 2014 60
705 2017 59

बटलर के नाम इस बार सबसे ज्यादा छक्के
छक्कों की बात करें तो इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने लगाए हैं। बटलर ने 12 मैचों में 37 छक्के लगाए हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने आंद्रे रसेल ने उनके बाद 32 छक्के जड़े हैं। पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन ने 29 और कोलकाता नाइटराइडर्स के नीतीश राणा ने 22 छक्के उड़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई की खराब बल्लेबाजी
गुजरात के खिलाफ मैच में चेन्नई की पारी की बात करें तो उसने छोटा स्कोर बनाया। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में एक भी बाउंड्री नहीं लगाया। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को आउट किया। इसके बाद ऋतुराज और मोईन ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए जगदीशन के लिए 48 रन जोड़े। इसके बाद टीम के लिए कोई अच्छी साझेदारी बनी ही नहीं। शिवम दुबे खाता नहीं खोल सके। महेंद्र सिंह धोनी सात रन बनाकर आउट हुए। शमी ने दो विकेट झटके। राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed