फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Michael Vaughan Suggestion to Virat Kohli for regaining form, says He needs to bat in initial overs and then score big

IPL 2022: कोहली को 'विराट' फॉर्म में लौटने के लिए करना होगा यह काम, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने दी खास सलाह

Fri, 13 May 2022 05:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 13 May 2022 05:37 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट की फॉर्म को लेकर चिंता जताई है और साथ ही उन्हें खास सलाह भी दी है। वॉन ने विराट को आजादी के साथ खेलने का सुझाव दिया है। उन्हें लगता है कि विराट अगर शुरुआत के ओवरों में टिककर बल्लेबाजी कर लेंगे तो वह अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022: Michael Vaughan Suggestion to Virat Kohli for regaining form, says He needs to bat in initial overs and then score big
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए इस बार का आईपीएल निराशजनक रहा है। आरसीबी की तरफ से पहली बतौर खिलाड़ी खेल रहे विराट मौजूदा सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं जबकि तीन बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। विराट की बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया गया, लेकिन इससे भी अधिक फायदा नहीं हुआ और वह रन बनाने में संघर्ष करते दिखे। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट की फॉर्म को लेकर चिंता जताई है और साथ ही उन्हें खास सलाह भी दी है। वॉन ने विराट को आजादी के साथ खेलने का सुझाव दिया है। उन्हें लगता है कि विराट अगर शुरुआत के ओवरों में टिककर बल्लेबाजी कर लेंगे तो वह अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वॉन ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि फाफ डुप्लेसी विराटो को 10 साल पीछे ले जाएं, जब वह इतने बड़े खिलाड़ी नहीं थे, शादीशुदा नहीं थे और उनके पास बच्ची नहीं थी। वह मैदान पर जाकर गेंद को मारते थे और मौज करते थे। अपनी उम्र भूल जाइए, भूल जाइए कि आपने क्या किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने जोर देकर कहा कि विराट को अगर अच्छी शुरुआत मिल जाएगी तो वह खतरनाक साबित होंगे। उन्होंने कहा, "विराट अगर 30-35 रन तक टिक जाएंगे तो वह बड़ा स्कोर बना सकते हैं। उन्हें शुरू के 0-10 रन के दौरान दिक्कत हो रही है। अगर वह थोड़ा युवा जोश के साथ खेलें और अपनी पारी को आगे बढ़ाएं तो, वह खतरनाक हो सकते हैं।"

विराट को मौजूदा सीजन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2022 में 12 मैचों में 19.64 की औसत और 111.34 की स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए हैं। 33 वर्षीय विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 53 गेंद में 58 रन की पारी खेली थी, जो उनकी तरफ से इस सीजन का पहला अर्धशतक था।


बैंगलोर को आज पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। आरसीबी को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। बैंगलोर को बाकी के बचे मुकाबलों में अपने रन रेट पर भी ध्यान देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed