फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 MI vs RR Tilak Varma youngest to score half-century for MI in IPL Ishan Kishan joined Virender Sehwag Jos Buttler David Warner
WI Inning
160/8 (18 ov)
Akeal Hosein 11(6)*
Sherfane Rutherford 50 (31)
IND elected to bowl

IPL 2022: तिलक वर्मा ने तोड़ा चार साल पुराना रिकॉर्ड, सहवाग-बटलर और वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हुए ईशान किशन

Sun, 03 Apr 2022 08:47 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Apr 2022 08:47 AM IST
सार

तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 184.85 का रहा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। तिलक मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 MI vs RR Tilak Varma youngest to score half-century for MI in IPL Ishan Kishan joined Virender Sehwag Jos Buttler David Warner
तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के नौवें मुकाबले में शनिवार (दो अप्रैल) को मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई के लिए इस मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा बनाए। उन्होंने 33 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 184.85 का रहा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। तिलक मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


तिलक ने 19 साल 145 दिन की आयु में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज ईशान किशन थे। किशन ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में 58 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 19 साल 278 दिन थी। तिलक ने शनिवार के मैच में 61 रन बनाए तो ईशान किशन ने 43 गेंद पर 54 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 125.58 का रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2022 MI vs RR Tilak Varma youngest to score half-century for MI in IPL Ishan Kishan joined Virender Sehwag Jos Buttler David Warner
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
किशन का आईपीएल में लगातार पांचवां अर्धशतक है। किशन बतौर ओपनर आईपीएल की लगातार पांच पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर ने ऐसा किया था। सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2012, बटलर ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स और डेविड वॉर्नर ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लगातार पांच अर्धशतक लगाए थे।

मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। जोस बटलर ने 68 गेंदों पर 100,  शिमरॉन हेटमायर ने 14 गेंद पर 35 और संजू सैमसन ने 21 गेंद पर 30 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन और टायमल मिल्स ने तीन विकेट लिए। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन ही बना सकी। राजस्थान ने यह मैच 23 रनों से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed