फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 MI vs DC Rishabh Pant got the coach support Ricky Ponting said Pant will continue to get my support for captaincy

Rishabh Pant: दिल्ली की हार के विलेन ऋषभ पंत को मिला कोच का साथ, रिकी पोंटिंग ने कप्तानी को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 22 May 2022 01:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 22 May 2022 01:49 PM IST
सार

दिल्ली की इस हार के विलेन कप्तान ऋषभ पंत रहे। पहले तो उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस का आसान कैच छोड़ा फिर टिम डेविड के खिलाफ रिव्यू नहीं लिया। उनकी कप्तानी की आलोचना लगातार हो रही है। इस बीच, पंत को कोच रिकी पोंटिंग का साथ मिला है।

विज्ञापन
IPL 2022 MI vs DC Rishabh Pant got the coach support Ricky Ponting said Pant will continue to get my support for captaincy
ऋषभ पंत के साथ रिंकी पोंटिंग और जेम्स होप्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को करो या मरो वाले मुकाबले में शनिवार (21 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हार के कारण टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। इस हार के विलेन कप्तान ऋषभ पंत रहे। पहले तो उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस का आसान कैच छोड़ा फिर टिम डेविड के खिलाफ रिव्यू नहीं लिया। उनकी कप्तानी की आलोचना लगातार हो रही है। इस बीच, पंत को कोच रिकी पोंटिंग का साथ मिला है।
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा कि पंत की कप्तानी का समर्थन वो करते रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का मानना है कि पंत अभी युवा हैं और कप्तानी सीख रहे हैं। टीम में इस पद के लिए वो सही विकल्प हैं। मुंबई के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पोंटिंग ने कहा, ‘‘मेरे अंदर इस बात को लेकर कोई संशय नहीं है कि पंत कप्तानी के लिए सही पसंद हैं। यहां तक कि पिछले सीजन में भी कोई संशय नहीं था। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद उसने शानदार काम किया था।’’
विज्ञापन


पोंटिंग ने शीर्ष क्रम पर फोड़ा हार का ठीकरा
पोंटिंग ने आगे कहा, ‘‘ऋषभ अभी युवा हैं और कप्तानी सीख रहे हैं। टी20 क्रिकेट में कप्तानी करना आसान नहीं है। खासकर आईपीएल जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट में तो और ज्यादा मुश्किल है। आप मैच में जो करते हैं उस पर नजर रखी जाती है। मेरा पूरा समर्थन पंत के साथ है। हमारी बल्लेबाजी खराब रही। खासकर शीर्षक्रम ने निराश किया। 40 रन पर चार विकेट गंवा देना सही तरीका नहीं है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा, ‘‘टिम डेविड ने शानदार पारी खेली। वह पहली ही गेंद पर शायद आउट थे, लेकिन खेल में ऐसा होता है। इससें हम निराश जरूर होंगे, लेकिन सीख लेने की जरूरत है। मैं भी निराश था। हम आखिरी ओवरों में मैच को सही से खत्म नहीं कर सके। बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजी ईकाई ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’’


पंत से क्या हुई थी गलती?
मुंबई को जीत के लिए आखिरी 36 गेंदों पर 68 रन बनाने थे। शार्दुल ठाकुर ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर खतरनाक डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर दिया। उनके बाद विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड क्रीज पर आए। शार्दुल की फुल लेंथ की गेंद को डेविड कट करना चाहते थे, लेकिन गेंद विकेटकीपर पंत के हाथों में चली गई। ऐसा लग रहा था कि गेंद डेविड के बल्ले से लगकर गई है, लेकिन पंत ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में रिप्ले में पता चला कि गेंद ने बल्ले को छुआ था। डेविड बाल-बाल बच गए। पंत की गलती से उन्हें एक जीवनदान मिल गया। डेविड ने अगली 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 34 रन जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed