फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided

IPL 2022 Retention: सभी टीमें आज सौंपेगी रिटेन खिलाड़ियों की सूची, राहुल-हार्दिक समेत कई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे

Tue, 30 Nov 2021 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Nov 2021 03:00 PM IST
सार

ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने रिटेन खिलाड़ियों को लेकर अपनी लिस्ट बना ली है, लेकिन अभी तक उसका उजागर नहीं किया है। इस बार राइट टू मैच कार्ड के ऑप्शन को भी हटा दिया गया है।

विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided
आज रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट आएगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेगा ऑक्शन होने वाला है। यानी फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत होगी। बाकी सभी खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। इस बार राइट टू मैच कार्ड के ऑप्शन को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


दो नई टीमों को ऑक्शन में उतरे खिलाड़ियों में से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने की इजाजत दी जाएगी। इसके बाद मेगा ऑक्शऩ होगा। लीग के 15वें संस्करण के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देने की आखिरी तारीख आज है। वहीं दो नई टीमें एक दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच तीन खिलाड़ियों को चुनेंगी।
विज्ञापन


ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने रिटेन खिलाड़ियों को लेकर अपनी लिस्ट बना ली है, लेकिन अभी तक उसका उजागर नहीं किया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई आज सभी टीमों की स्थिति बता देगा। मेगा ऑक्शन इस बार भारत में ही जनवरी के पहले हफ्ते में होगा। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को लगभग रिटेन कर चुकी...
विज्ञापन
विज्ञापन

1. चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@ChennaiIPL
आईपीएल 2021 की चैंपियन सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करने को लेकर अपना मन बना चुका है। हो सकता है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल भी हो, लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि उनके अलावा कौन-कौन से खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की रडार पर हैं। फ्रेंचाइजी को रवींद्र जडेजा, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों में से रिटेन करना है।

फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है-
  1. रवींद्र जडेजा
  2. एम एस धोनी 
  3. ऋतुराज गायकवाड़
  4. मोईन अली/सैम करन/फाफ डुप्लेसिस 
CSK इन बड़े नामों को कर सकता है रिलीज: ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, सुरेश रैना

2. पंजाब किंग्स

IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@IPL
पंजाब किंग्स पिछले सीजन फिर से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा। टीम के कप्तान केएल राहुल पहले ही टीम छोड़ने का एलान कर चुके हैं और फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन भी नहीं करने वाली है। अब सवाल यह है कि जब कप्तान ही खुद को रिटेन नहीं करने को कहा रहा है तो क्या बाकी सदस्य को रिटेन करना उनके मनोबल के लिए ठीक होगा? ऐसे में कोई हैरानी नहीं होगी कि अगर फ्रेंचाइजी किसी भी खिलाड़ी को रिटेन न करे तो। 

अगर फ्रेंचाइजी किसी को रिटेन करती है, तो टीम के स्टार परफॉर्मर मयंक अग्रवाल, रवि बिश्नोई और बिग हिटर शाहरुख खान भी हैं। हालांकि, रिटेंशन करने पर मिलने वाली रकम इन खिलाड़ियों के हिसाब से फ्रेंचाइजी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इसलिए पंजाब किंग्स इस बार नए खिलाड़ियों को चुनकर नई टीम खड़ी कर सकता है।

राहुल के रिटने न होने पर PBKS पूरे स्क्वॉड को कर सकता है रिलीज: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, ईशान पोरेल, एडेन मार्करम, आदिल रशिद, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार, नाथन एलिस

3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया
बैंगलोर की टीम आईपीएल की एक ऐसी टीम है, जिसके पास अच्छे खिलाड़ियों के होने के बावजूद एक भी सीजन नहीं जीत पाई। आईपीएल 2021 में भी टीम की बैटिंग यूनिट शानदार थी, लेकिन प्लेऑफ में वह बाहर हो गई। विराट कोहली ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है और एबी डीविलियर्स रिटायरमेंट के बाद अब टीम के साथ नहीं होंगे। ऐसे में टीम को बहुत सोच समझकर कोई फैसला लेना होगा। 

जिन खिलाड़ियों का रिटेन होना लगभग तय है
  1. विराट कोहली
  2. ग्लेन मैक्सवेल
इनको भी रिटेन किया जा सकता है
  • युजवेंद्र चहल/एडम जाम्पा
  • देवदत्त पडिक्कल
RCB इन बड़े नामों को कर सकता है रिलीज: एबी डीविलियर्स (संन्यास ले चुके), हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जेमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, दुष्मंथा चमीरा, वनिन्दु हसरंगा

4. दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : social media
पिछले तीन साल में आईपीएल की सबसे शानदार टीम बनकर उभरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी इस साल रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देना आसान नहीं होगा। 2019 और 2020 में टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में प्लेऑफ में पहुंची थी। 2020 में तो फाइनल में जाकर हार का सामना करना पड़ा था। अब श्रेयस अय्यर ने इस टीम से खुद को अलग करने का फैसला ले लिया है। ऐसे में ऋषभ पंत का रिटेन होना पक्का है। बाकी तीन खिलाड़ियों को लेकर दिल्ली को काफी माथापच्ची करनी पड़ सकती है। टीम के पास फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे रविचंद्रन अश्विन भी हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन नहीं कर सकती है। 

इन खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है-
  1. ऋषभ पंत
  2. पृथ्वी शॉ
  3. अक्षर पटेल
  4. एनरिक नॉर्टजे
DC इन बड़े नामों को कर सकता है रिलीज: श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, अवेश खान, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, बेन ड्वारसुइस, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, टॉम करन, सैम बिलिंग्स

5. कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल 2021 की रनर अप टीम के लिए भी फैसला आसान नहीं रहने वाला है। फ्रेंचाइजी अपने कप्तान इयोन मॉर्गन को ही रिटेन नहीं करने वाली है। मॉर्गन पिछले सीजन में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। साथ ही उनकी उम्र भी काफी है। ऐसे में टीम को नए लीडर की जरूरत है। दिनेश कार्तिक का भी रिटेन होना न के बराबर है, क्योंकि पिछले सीजन वह भी कुछ खास नहीं कर सके थे। कोलकाता युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा जोर देने की सोच रहा है।

इन खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है-
  1. सुनील नरेन
  2. आंद्रे रसेल
  3. वरुण चक्रवर्ती 
  4. वेंकटेश अय्यर 
KKR इन बड़े नामों को कर सकता है रिलीज: इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, शाकिब अल हसन, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, टिम साउथी

6. राजस्थान रॉयल्स

IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान रॉयल्स एक और टीम है, जो अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। संजू सैमसन की कप्तानी पिछले सीजन कुछ खास नहीं रही थी। हालांकि, उन्होंने बल्ले से काफी रन बटोरे थे। राजस्थान के लिए बड़ा फैसला यही है कि वह अपने कप्तान को रिटेन करेंगे या नहीं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसन ने खुद को रिटेन नहीं करने को कहा है। ऐसे में फ्रेंचाइजी अपने दो मुख्य शस्त्र जोस बटलर और बेन स्टोक्स को रिटेन कर सकती है। इससे पहले फ्रेंचाइजी पहले दोनों ही खिलाड़ियों से बात कर सकती है और यह पूछ सकती है कि वह अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। उनकी फिटनेस और उपस्थिति पर ही रिटेन किया जाएगा। राजस्थान अगले सीजन के लिए सिर्फे दो खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है। 

इन खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है
  1. संजू सैमसन
  2. बेन स्टोक्स
  3. जोस बटलर
RR इन बड़े नामों को कर सकता है रिलीज: रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, तबरेज शम्सी, ओशाने थॉमस, एविन लुईस, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव, आकाश सिंह, ग्लेन फिलिप्स

7. मुंबई इंडियंस

IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided
मुंबई इंडियंस - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन करना तय है। हालांकि, इसके अलावा तीन खिलाड़ी चुनने के लिए फ्रेंचाइजी को काफी सोच विचार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांड्या बंधुओं (हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या) का रिटेन होना न के बराबर है। जिन खिलाड़ियों को लेकर मुंबई की फ्रेंचाइजी विचार कर रही है, उनमें ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर हैं। 

इन खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है
  1. रोहित शर्मा
  2. जसप्रीत बुमराह
  3. कीरोन पोलार्ड/ट्रेंट बोल्ट
  4. ईशान किशन/सूर्यकुमार यादव
MI इन बड़े नामों को कर सकता है रिलीज: आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, क्रिस लिन, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर

8. सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2022 Mega Auction: IPL Retention Today Chennai and Mumbai Can Take Big Decision, KL Rahul Hardik Pandya future also decided
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल 2021 की सबसे फिसड्डी टीमों में से एक रही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रिटेन खिलाड़ियों को चुनने में मुश्किल नहीं होगी। डेविड वार्नर पहले ही फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का एलान कर चुके हैं। इससे फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि टी-20 विश्व कप में वार्नर जबरदस्त फॉर्म में थे। वहीं, टीम में मनीष पांडेय के अलावा कोई अच्छा भारतीय बल्लेबाज नहीं है। हालांकि, फ्रेंचाइजी मनीष को भी रिटेन करने के फेवर में नहीं है। कप्तान केन विलियमसन और स्पिनर राशिद खान को टीम अपने साथ जोड़े रखना चाहेगी। यह दोनों टी-20 में अकेले दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं।

इन खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है
  1. केन विलियमसन
  2. राशिद खान
SRH इन बड़े नामों को कर सकता है रिलीज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, शेरफेन रदरफोर्ड, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, बासिल थम्पी, जेसन होल्डर, जगदीश सुचित, केदार यादव, मुजीब उर रहमान, जेसन रॉय

खास बातें
  • पुरानी आठ फ्रेंचाइची टीमें अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। तीन खिलाड़ी देसी और 1 विदेशी हो सकता है। या फिर दो देसी और दो विदेशी।
  • दो नई टीमें खिलाड़ियों के पूल से अधिकतम 3 खिलाड़ी (दो भारतीय और एक विदेशी) चुन सकती हैं।
  • 2022 के लिए 90 करोड़ रुपये पर्स होगा, जो पिछले सीजन में 85 करोड़ था।
  • 2022 नीलामी में राइट टू मैच का विकल्प नहीं होगा।

एक टीम के पर्स में कितने रुपये

एक टीम के पास कुल 90 करोड़ रुपये होंगे। पिछली बार यह 85 करोड़ रुपये था। फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को रिटेन करने या न करने पर इसी 90 करोड़ में से तय रकम कटेगा। किसी फ्रेंचाइजी के चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर उनके पर्स से 42 करोड़ रुपये कट जाएंगे। तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 33 करोड़, दो खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 24 करोड़ रुपये और एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी के पर्स से 14 करोड़ रुपये कटेंगे। 
 
चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पर्स से रकम कटेंगे 42 करोड़ रुपये
   
प्लेयर 1 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 12 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 6 करोड़ रुपये
तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पर्स से रकम कटेंगे 33 करोड़ रुपये
   
प्लेयर 1 15 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 11 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 7 करोड़ रुपये
दो खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पर्स से रकम कटेंगे 24 करोड़ रुपये
   
प्लेयर 1 14 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 10 करोड़ रुपये
एक खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पर्स से रकम कटेंगे 14 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed