{"_id":"625c20e3c4c9fc424e33b09c","slug":"ipl-2022-match-28-srh-vs-pbks-sunrisers-hyderabad-defeated-punjab-kings-by-7-wickets-to-register-their-fourth-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: पंजाब किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष चार में पहुंचा, मार्कराम और उमरान ने दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: पंजाब किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष चार में पहुंचा, मार्कराम और उमरान ने दिलाई जीत
Sun, 17 Apr 2022 08:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:14 PM IST
सार
आईपीएल 2022 के 28वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स ने पंजाब के 152 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। सनराइजर्स की यह इस सीजन की लगातार चौथी जीत है और वह अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज हो गई है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
आईपीएल 2022 के 28वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स ने पंजाब के 152 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। सनराइजर्स की यह इस सीजन की लगातार चौथी जीत है और वह अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज हो गई है। हैदराबाद की तरफ से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक रन बनाए और 27 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं उमरान मलिक चार विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
जीत के बाद कप्तान विलियमसन से गले मिलते मार्करम (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
पंजाब के 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 14 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया और केन विलियमसन तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। राहुल त्रिपाठी हालांकि 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी 25 गेंदों में 31 रन बनाकर चलते बने। दोनों को राहुल चाहर ने शाहरुख के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
राहुल चाहर ने लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
हैदराबाद की टीम के 77 के स्कोर पर तीन विकेट गिर चुके थे और वह मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन और एडेन मार्करम ने मिलकर टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 75 रनों की अटूट साझेदारी की। मार्करम ने 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा के खिलाफ लगातार दो गेंदों में चौका और छक्का लगाकर सात गेंदें बाकी रहते मैच ख़त्म किया। वह 27 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं निकोलस पूरन ने भी 30 गेंदों में 35 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब की तरफ से राहुल चाहर सबसे सफल गेंदबाज रहे और दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
पूरन और मार्करम के बीच 75 रन की अटूट साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता और पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। मयंक अग्रवाल की गैरमौजूदगी में उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 10 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया और कप्तान शिखर धवन आठ रन बनाकर आउट हुए। मयंक की जगह पर खेलने उतरी प्रभसिमरन सिंह भी कुछ खास नहीं कर पाए और 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो भी 12 रन बनाकर चलते बने। उनके आउट होने के बाद जितेश शर्मा ने कुछ तेज तर्रार शॉट खेले लेकिन वह भी 11 रन बनाकर आउट हो गए।
भुवनेश्वर ने तीन विकेट लिए (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
पंजाब की टीम एक समय 61 के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन लियम लिविंगस्टोन ने शाहरुख़ खान के साथ मिलकर 71 रनों की मजबूत साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। इस दौरान लिविंगस्टोन ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शाहरुख को 26 के स्कोर पर भुवनेश्वर ने चलता किया। लिविंगस्टोन भी 33 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए।
लिविंगस्टोन ने खेली अर्धशतकीय पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
पंजाब की टीम 19 ओवर में 151 रन बना चुकी थी, लेकिन उमरान मलिक ने आखिरी ओवर में उसे एक भी रन नहीं बनाने दिया। पंजाब की टीम आखिरी ओवर में बिना कोई रन बनाए चार विकेट गंवाकर ऑलआउट हो गई। इसमें उमरान ने मेडेन के साथ तीन विकेट झटके।
उमरान मलिक ने आखिरी ओवर में तीन विकेट समेत चार विकेट झटके (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)