{"_id":"628143c8e099a556a53e879b","slug":"ipl-2022-lsg-vs-rr-mach-report-rajasthan-royals-defeated-lucknow-super-giants-and-move-to-second-position-in-points-table","type":"story","status":"publish","title_hn":"RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, लखनऊ की लगातार दूसरी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, लखनऊ की लगातार दूसरी हार
Mon, 16 May 2022 12:08 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 May 2022 12:08 AM IST
सार
आईपीएल 2022 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी अपने नाम की। संजू सैमसन की अगुआई में राजस्थान ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 24 रन से जीत दर्ज की। राजस्थान ने 178 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ की टीम को 154 रन पर ही रोक दिया।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी अपने नाम की। संजू सैमसन की अगुआई में राजस्थान ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 24 रन से जीत दर्ज की। राजस्थान ने 178 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ की टीम को 154 रन पर ही रोक दिया। राजस्थान की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। इसके साथ ही उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी और मजबूत हो गई। वहीं लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसे प्लेऑफ में पहुचंने के लिए आखिरी मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
राजस्थान के 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने तीसरे ही ओवर में क्विंटन डिकॉक और आयुष बदोनी के विकेट गंवा दिए। दोनों खिलाड़ियों को ट्रेंट बोल्ट ने लगातार दो गेंदों में आउट किया।
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट ने लगातार दो गेंदों में लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
कप्तान केएल राहुल भी इस बार कुछ कमाल नहीं कर पाए और 19 गेंद में 10 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से लखनऊ का रन रेट भी काफी कमजोर रहा। टीम ने शुरू के छह ओवर यानी पहले पॉवरप्ले में तीन विकेट खोकर सिर्फ 34 रन बनाए।
विज्ञापन
कप्तान केएल राहुल धीमी पारी खेलकर आउट हुए (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
दीपक हुड्डा ने इसके बाद क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। लेकिन अश्विन ने क्रुणाल को 25 के स्कोर पर आउट कर साझेदारी को तोड़ा और राजस्थान की मैच में वापसी कराई। दूसरे छोर पर दीपक हुड्डा ने तेजी से 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वह भी अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके और तेजी से रन बनाने के चक्कर में 16वें ओवर में 59 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर स्टंपिंग हो गए।
हुड्डा ने जड़ा अर्धशतक, क्रुणाल के साथ साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
जेसन होल्डर से टीम को उम्मीदें थीं लेकिन ओबेड मकॉय ने 17वें ओवर में उन्हें और चमीरा को आउट कर लखनऊ को बड़े झटके दिए। मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी के ओवरों में कुछ तेज तर्रार शॉट खेले लेकिन रिक्वायर्ड रन रेट अधिक होने की वजह से ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।
मकॉय ने एक ओवर में लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और जोस बटलर दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें तीसरे ओवर में आवेश खान ने बोल्ड किया।
बटलर दो रन बना पाए (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने इसके बाद मिलकर दूसरे विकेट के लिए लिए तेजी से 64 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 70 के पार ले गए। सैमसन हालांकि नौवें ओवर में जेसन होल्डर की गेंद पर दीपक हुड्डा को कैच थमाकर पवेलियन चलते बने। उन्होंने 24 गेंदों में 32 रन बनाए।
सैमसन-यशस्वी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
यशस्वी ने इसके बाद देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर तेजी से रन बनाना जारी रखा लेकिन वह भी 29 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आयुष बदोनी ने अपनी ही गेंदबाजी में कैच किया। राजस्थान की टीम के तीन विकेट गिरने के बावजूद देवदत्त पडिक्कल ने एक छोर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और महज 18 गेंदों में 39 रन बनाए। वह 14वें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद रियान पराग, नीशम, अश्विन और आखिरी में ट्रेंट बोल्ट ने छोटी-छोटी मगर तेज पारियां खेली और टीम के स्कोर को 178 तक पहुंचाया।
पडिक्कल की आतिशी पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)