फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 LSG vs RCB KL RAHUL first batsman to score 600 runs in four seasons but away from trophy questions raised about strike rate

KL Rahul in IPL: राहुल चार सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज, लेकिन ट्रॉफी से दूर, स्ट्राइक रेट को लेकर उठे सवाल

Thu, 26 May 2022 05:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 26 May 2022 05:09 PM IST
सार

आईपीएल में यह पहला मौका नहीं है जब राहुल ने सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन टीम चैंपियन नहीं बन सकी। पंजाब किंग्स के लिए चार और लखनऊ के लिए एक बार उन्होंने ऐसा किया है। पंजाब की टीम तो एक बार भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन
IPL 2022 LSG vs RCB KL RAHUL first batsman to score 600 runs in four seasons but away from trophy questions raised about strike rate
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केएल राहुल के लिए आईपीएल का एक और सीजन धमाकेदार रहा। उन्होंने लगातार पांचवें सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए। राहुल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए एलिमिनेटर मैच में बुधवार (25 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 58 गेंद पर 79 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 136.21 का रहा। उन्होंने रन तो बनाए, लेकिन एक बार फिर से सवालों के घेरे में हैं। राहुल के स्ट्राइक रेट को लेकर उनकी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


आईपीएल में यह पहला मौका नहीं है जब राहुल ने सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन टीम चैंपियन नहीं बन सकी। पंजाब किंग्स के लिए चार और लखनऊ के लिए एक बार उन्होंने ऐसा किया है। पंजाब की टीम तो एक बार भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। लखनऊ को एलिमिनेटर मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन टीम अहम मैच में 'चोकर्स' साबित हुई। राहुल की लंबी पारी के बावजूद लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राहुल के पिछले चार सीजन को देखें तो हर बार उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर नहीं रहा। लंबी पारी खेलते हैं, लेकिन तेजी से रन नहीं बनाते और जब आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो आउट हो जाते हैं। तब तक उनकी टीम मुश्किल परिस्थितियों में पहुंच जाती है और उसे हार का सामना करना पड़ता है।

राहुल के पिछले चार आईपीएल में स्ट्राइक रेट
सीजन रन औसत स्ट्राइक रेट
2022 616 51.33 135.48
2021 626 62.60 138.80
2020 670 55.83 129.34
2019 583 53.90 135.38

IPL 2022 LSG vs RCB KL RAHUL first batsman to score 600 runs in four seasons but away from trophy questions raised about strike rate
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
राहुल को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट ने क्या-क्या कहा?
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने राहुल की आलोचना की है। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा- उनकी बल्लेबाजी में एक पैटर्न है। वो अंत तक क्रीज पर रहना चाहते हैं। इससे अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता जाता है। अंत में ज्यादा समय नहीं होने के कारण दूसरे बल्लेबाज जोखिम भरे शॉट खेलकर आउट होते हैं। पंजाब किंग्स में भी ऐसा ही होता था। तब निकोलस पूरन जैसे फिनिशर को ज्यादा समय नहीं मिलते थे। पंजाब के जब वे कप्तान थे, तब रन चेज में टीम चूक जाती थी।

आरसीबी के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने भी राहुल की बल्लेबाजी को लेकर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि राहुल को रिस्क लिए बिना तेजी से रन बनाने चाहिए। शीर्ष क्रम में आपको ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी, क्योंकि आप एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। राहुल को अपने टीम के अन्य साथियों पर ज्यादा विश्वास जताने की आवश्यकता है। उन्हें क्रीज पर जाकर बल्लेबाजी का आनंद उठाना चाहिए। उनके पास क्विंटन डीकॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, इविन लुईस और जेसन होल्डर हैं जो काम को सही से कर सकते हैं।
विज्ञापन

IPL 2022 LSG vs RCB KL RAHUL first batsman to score 600 runs in four seasons but away from trophy questions raised about strike rate
मैच के बाद गौतम गंभीर और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के खिलाफ कैसी थी राहुल की बल्लेबाजी?
राहुल ने धीमी शुरुआत की। उन्होंने अर्धशतक लगाने के लिए 43 गेंद खेल लिए। अर्धशतक लगाने के बाद एक दो बड़े शॉट लगाए। वो अपना गियर बदल ही रहे थे कि बीच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक की तरह स्कूप शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। लखनऊ को 12 गेंदों पर 33 रन बनाने थे। टी20 में इसे बनाया जा सकता है, लेकिन 19वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद आठ गेंदों पर 28 रन बनाने थे, लेकिन टीम 14 रनों से हार गई। अगर राहुल आखिरी दो ओवरों में दिनेश कार्तिक और रजत पाटीदार की तरह बल्लेबाजी करते तो नतीजे कुछ और हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed