फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 LSG vs DC Playing XI Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals 15th Match Player Availability and Team News LSG vs DC prediction

LSG vs DC Playing XI: विस्फोटक वॉर्नर और खतरनाक नोर्त्जे की वापसी तय, जानें दिल्ली और लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11

Wed, 06 Apr 2022 09:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 06 Apr 2022 09:03 PM IST
सार

लखनऊ ने तीन में से दो मैच जीते हैं। उसे गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद चेन्नई और हैदराबाद को हराया है। वहीं, दिल्ली को दो मैचों में एक में जीत और एक में हार मिली है। उसने मुंबई को हराया तो गुजरात के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
IPL 2022 LSG vs DC Playing XI Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals 15th Match Player Availability and Team News LSG vs DC prediction
केएल राहुल और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें गुरुवार (सात अप्रैल) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दिल्ली की टीम में विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और खतरनाक तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे की वापसी तय है। दोनों अब तक इस सीजन में नहीं खेल पाए हैं। वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। वहीं, नोर्त्जे चोटिल थे।
विज्ञापन


लखनऊ ने तीन में से दो मैच जीते हैं। उसे गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है। वहीं, दिल्ली को दो मैचों में एक में जीत और एक में हार मिली है। उसने मुंबई इंडियंस को हराया तो गुजरात के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली की टीम में होंगे बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि वॉर्नर और नोर्त्जे इस सीजन में पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे। दोनों मैच खेलने के लिए उपलब्ध हैं। वॉटसन ने कहा, “वॉर्नर क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं और वे अगले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। एनरिच नोर्त्जे भी पूरी तरह फिट हैं और नेट्स पर लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके स्थान पर खेलेंगे वॉर्नर?
वॉर्नर के टीम में शामिल होने पर दो मैचों में ओपनिंग बल्लेबाजी करने वाले न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट को बाहर किया जा सकता है। वॉर्नर मैच में पृथ्वी शॉ के साथ ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं। नोर्त्जे को खलील अहमद के स्थान पर टीम में लिया जा सकता है। खलील ने प्रभावित किया है, लेकिन उन्हें नोर्त्जे के लिए कुर्बानी देनी पड़ सकती है।

अभी भी नहीं खेलेंगे मार्कस स्टोइनिस
लखनऊ सुपर जाएंट्स की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। पाकिस्तान ने मंगलवार (पांच अप्रैल) को पाकिस्तान दौरे पर अपना अंतिम मैच खेला है। स्टोइनिस जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। जेसन होल्डर ने पिछले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजूर रहमान, कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे।


लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, एंड्रयू टाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed