{"_id":"624d111a6d954f151e680b55","slug":"ipl-2022-kolkata-knight-riders-vs-mumbai-indians-match-preview-and-prediction-playing-11-today-match-12-captain-and-vice-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs KKR: पांच बार की चैंपियन मुंबई को पहली जीत की तलाश, आज दो बार की चैंपियन कोलकाता से होगा सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs KKR: पांच बार की चैंपियन मुंबई को पहली जीत की तलाश, आज दो बार की चैंपियन कोलकाता से होगा सामना
Wed, 06 Apr 2022 09:33 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:33 AM IST
सार
दोनों के बीच हुए पिछले 13 मैच में केकेआर को सिर्फ दो में जीत मिली है। केकेआर को आईपीएल में सबसे ज्यादा हार मुंबई के खिलाफ ही मिली है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम मुंबई अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में यदि मुंबई को इस सीजन में अपना खाता खोलना है, तो कोलकाता के खिलाफ आज होने वाले मैच में उसके घरेलू गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन से हार गई थी। केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम को कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन से हार गई थी। केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम को कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि लीग में केकेआर की टीम मुंबई के खिलाफ हमेशा जूझती रही है। दोनों के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 में मुंबई और सात में कोलकाता को जीत मिली। वहीं, दोनों के बीच हुए पिछले 13 मैच में केकेआर को सिर्फ दो में जीत मिली है। केकेआर को आईपीएल में सबसे ज्यादा हार मुंबई के खिलाफ ही मिली है।
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
गेंदबाजी बन रही कमजोर कड़ी
राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में तेज गेंदबाज बासिल थंपी और स्पिनर मुरुगन अश्विन मुंबई के लिए कमजोर कड़ी साबित हुए थे। थंपी ने एक ओवर में 26 और अश्विन ने तीन ओवर में 32 रन लुटाए थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने भी पिछले दो मैचों में काफी रन लुटाए हैं और वह विकेट लेने में भी नाकाम रहे।
इन तीनों को केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह ने हालांकि दिखाया है कि उन्हें क्यों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

रोहित-ईशान पर अच्छी शुरुआत का जिम्मा
अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए रोहित को भी अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फिर से बड़ी पारी खेलनी होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में 81 और दूसरे मैच में 54 रन बनाए। मुंबई को यदि बड़ा स्कोर बनाना है तो रोहित और किशन को उसे अच्छी शुरुआत दिलानी होगी।
सूर्यकुमार का खेलना अभी तय नहीं
मुंबई को सूर्यकुमार यादव की काफी कमी खल रही है जो कि उंगली की चोट के कारण पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए। वह अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। इसके अलावा अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी होगी। देखना होगा कि मुंबई दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को मौका देता है या नहीं।
संभावित एकादश
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, टाइमल मिल्स।

रसेल जारी रखना चाहेंगे फॉर्म
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सबसे सकारात्मक पहलू स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की फॉर्म में वापसी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने कई छक्के जड़े थे और फैन्स को एंटरटेन किया था, जिसे वह इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे। शीर्ष क्रम में अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर पिछले मैच में नहीं चल पाए थे। ये दोनों टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे।
कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन उनसे बड़ी पारी की दरकार है। यही बात सैम बिलिंग्स और नीतीश राणा पर भी लागू होती है। केकेआर के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें टिम साउदी और शिवम मावी से सहयोग की जरूरत है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण के ओवर भी महत्वपूर्ण होंगे।
संभावित एकादश
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शिवम मावी, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन।