फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 KL Rahul scored third century against Mumbai Indians in ipl equals Virat Kohli and Rohit Sharma record

IPL 2022: केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ सीजन में दूसरा शतक जड़ा, कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की

Sun, 24 Apr 2022 10:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Apr 2022 10:25 PM IST
सार

मुंबई इंडियंय के वानखेड़े स्टेडियम में राहुल ने 62 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की पारी खेली। मुंबई के खिलाफ सीजन में उनका यह दूसरा शतक है। इससे पहले शनिवार (16 अप्रैल) को उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए थे।

विज्ञापन
IPL 2022 KL Rahul scored third century against Mumbai Indians in ipl equals Virat Kohli and Rohit Sharma record
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल में अपना एक और शतक लगा दिया। रविवार (24 अप्रैल) को मुंबई इंडियंय के वानखेड़े स्टेडियम में राहुल ने 62 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की पारी खेली। मुंबई के खिलाफ सीजन में उनका यह दूसरा शतक है। इससे पहले शनिवार (16 अप्रैल) को उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान राहुल ने कई रिकॉर्ड बनाए।
विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल आईपीएल में चार शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने जोस बटलर, शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने छह शतक लगाए हैं। गेल के बाद दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली के बल्ले से पांच शतक निकले हैं। राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोहित शर्मा की बराबरी की
राहुल टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम अब छह-छह शतक बन गए हैं। विराट कोहली ने पांच और सुरेश रैना ने चार शतक लगाए हैं।



कोहली, गेल और वॉर्नर को रिकॉर्ड तोड़ा
राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया। लखनऊ के कप्तान एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ दो, क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दो और विराट कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ दो शतक लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed