फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Jammu Express Umran Malik breaks Amit Mishra Bhubaneswar Kumar and Rashid Khan record

IPL 2022: 'जम्मू एक्सप्रेस' उमरान मलिक का जलवा, अमित मिश्रा-भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान के रिकॉर्ड को तोड़ा

Sun, 24 Apr 2022 07:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Apr 2022 07:27 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। अब तक सिर्फ तेज गेंदों से अपना नाम कमाने वाले उमरान ने आरसीबी के खिलाफ सही लाइन पर गेंदबाजी की और एक विकेट भी लिया।

विज्ञापन
IPL 2022 Jammu Express Umran Malik breaks Amit Mishra Bhubaneswar Kumar and Rashid Khan record
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैराबाद ने आईपीएल 2022 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स को हरा दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। मुकाबले में टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। अब तक सिर्फ तेज गेंदों से अपना नाम कमाने वाले उमरान ने आरसीबी के खिलाफ सही लाइन पर गेंदबाजी की और एक विकेट भी लिया। इस दौरान उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 13 रन दिए। उमरान मैच में एक रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन


उमरान एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा डॉट गेंद करने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 19 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिए। एक मैच में सबसे ज्यादा डॉट गेंद करने के मामले में अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार और  राशिद खान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इन तीनों के नाम एक मैच 18-18 डॉट गेंद करने का रिकॉर्ड था। उमरान ने शाहबाज अहमद का विकेट लेकर सनराइजर्स को बड़ी सफलता दिलाई। शाहबाज इस सीजन में लगातार उपयोगी पारी खेल रहे थे और आरसीबी को मुश्किल से निकाल रहे थे।
विज्ञापन


एक मैच में सबसे ज्यादा डॉट गेंद करने वाले खिलाड़ी
गेंदबाज खिलाफ साल डॉट गेंद
उमरान मलिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2022 19
अमित मिश्रा राजस्थान रॉयल्स 2013 18
भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2014 18
राशिद खान मुंबई इंडियंस 2018 18

उमरान ने सात में से पांच मैचों में लिए विकेट
उमरान मलिक ने इस सीजन के सात मैचों में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में 39 रन देकर दो विकेट लिए थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 39 रन देकर एक विकेट, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 27 रन देकर दो विकेट, पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 रन देकर चार विकेट और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 13 रन देकर एक विकेट लिए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद ने लगातार पांच मैच सात या उससे ज्यादा विकेट से जीते
उमरान के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद भी शानदार फॉर्म में है। टीम ने पिछले पांच मैचों को रन चेज करते हुए जीता है। उसने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ, गुजरात टाइटंस को आठ, कोलकाता नाइटराइडर्स को सात, पंजाब किंग्स को सात और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नौ विकेट से हराया है। आईपीएल में कोई भी टीम लगातार तीन से ज्यादा मैच सात या उससे ज्यादा विकेट से नहीं जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed