फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 How much IPL change this time What are the new rules Understand changes in IPL in 10 questions

IPL 2022: इस बार कितना बदला आईपीएल? क्या हैं टूर्नामेंट के नए नियम? आईपीएल में बदलाव को 10 सवालों में समझें

Sat, 26 Mar 2022 06:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 26 Mar 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरोना के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में हुआ था। उसके बाद 2021 में टूर्नामेंट भारत में तो शुरू हुआ, लेकिन समाप्त यूएई में हुआ। कोरोना के कारण बीच में ही सीजन को रोका गया था और दूसरा चरण यूएई में आयोजित हुआ था। 
loader
IPL 2022 How much IPL change this time What are the new rules Understand changes in IPL in 10 questions
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होने वाला है। मुंबई के तीन और पुणे के एक स्टेडियम में लीग राउंड के सभी 70 मुकाबले खेले जाएंगे। कोरोना के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में हुआ था। उसके बाद 2021 में टूर्नामेंट भारत में तो शुरू हुआ, लेकिन समाप्त यूएई में हुआ। कोरोना के कारण बीच में ही सीजन को रोका गया था और दूसरा चरण यूएई में आयोजित हुआ था। इस बार बीसीसीआई ने सावधानी बरतते हुए देश के दो शहरों में ही ज्यादा मैच कराने का प्लान बनाया है। टूर्नामेंट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। 10 सवालों के जरिए हम आपको उसके बारे में बता रहे हैं।


1. आईपीएल कब और कहां शुरू होगा?
मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स उद्घाटन मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स से खिलाफ उतरेगी। पहला मैच 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। करीब सात बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। इस बार सीजन में कुल 12 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) हैं। डबल हेडर के दिन पहला मुकाबला दोपहर 3:30 और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।


2. इस बार 10 टीमों के आने के बाद आईपीएल का फॉर्मेट क्या है?
आईपीएल 2020 में 10 टीमें दिखाई देंगी। लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स पहली बार हिस्सा लेने के लिए तैयार है। 10 टीमों को लीग राउंड के लिए 5-5 के दो ग्रुपों में बांटा गया है। आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अलग-अलग ग्रुप में हैं। सभी टीमें 14 मैच खेलेंगी। इस तरह लीग राउंड में कुल 70 मैच आयोजित होंगे। अपने ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। इसके बाद दूसरे ग्रुप की टीम एक टीम के खिलाफ दो और चार टीम के खिलाफ उन्हें एक मैच खेलने हैं।

उदाहरण- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने ग्रुप में चार टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। इसके अलावा ग्रुप-ए की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो मैच और अन्य चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे। इस तरह चेन्नई के 14 लीग मैच हो जाएंगे।

आईपीएल
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
3. सभी लीग मैच कहां खेले जाएंगे?
कोरोनावायरस के खतरों से बचने के लिए इस बार लीग राउंड के मैच दो शहरों के चार मैदानों पर खेले जाएंगे। मुंबई के वानखेड़े, डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच होंगे। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भी मैच आयोजित होंगे। इस तरह खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे बस से ही इन स्टेडियम के बीच यात्रा कर सकते हैं।

4. क्या इस बार होम और अवे मैच होंगे? इसे कैसे तय किया गया है?
टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल में चार-चार मैच खेलेंगी और तीन-तीन मैच ब्रेबोर्न और एमसीए स्टेडियम में खेलेंगी। इस तरह होम और अवे मैच को तय किया गया है। दूसरी टीमों को इससे यह लग सकता है कि इस नियम से मुंबई इंडियंस को फायदा मिल रहा है, क्योंकि घरेलू मैदान (वानखेड़े स्टेडियम) पर उसे चार मैच खेलने हैं। मुंबई की टीम वानखेड़े स्टेडियम में 2019 के बाद पहली बार खेलेगी।

आईपीएल
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
5. टूर्नामेंट कितने दिनों तक चलेगा?
लीग राउंड में 70 मैच खेले जाएंगे। 26 मार्च से 22 मार्च तक 58 दिनों में ये मैच होंगे। इसके बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा। प्लेऑफ का शेड्यूल अभी नहीं जारी किया गया है। 

6. अगर कोई खिलाड़ी या सदस्य आईपीएल के दौरान कोरोना संक्रमित होता है तो क्या होगा?
कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले खिलाड़ी या सदस्य को सात दिन के लिए आइसोलेट किया जाएगा। इस दौरान छठे और सातवें दिन उसका कोविड टेस्ट होगा। टीम के बायो-बबल में शामिल होने के लिए उसे 24 घंटे के अंतराल में लगातार दो आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव होना पड़ेगा।

7. अगर किसी फ्रेंचाइजी के ज्यादातर खिलाड़ी कोविड-19 के कारण खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो क्या होगा?
ऐसी परिस्थिति में फ्रेंचाइजी में 12 सदस्य उपलब्ध होने पर 11 खिलाड़ियों के साथ उतरने के लिए कहा जाएगा। इनमें सात भारतीय खिलाड़ी और एक सब्सीट्यूट खिलाड़ी होगा। अगर किसी टीम के पास कम से कम 12 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे तो बीसीसीआई उस मैच को दूसरे दिन आयोजित कराएगा। अगर ऐसा भी नहीं होता है तो मामले को टेक्निकल कमेटी के पास भेजा जाएगा। टेक्निकल कमेटी का फैसला अंतिम होगा।

8. इस आईपीएल के नए प्लेइंग कंडीशन क्या-क्या हैं?
सभी टीमों को एक पारी में अब एक की जगह दो रिव्यू मिलेंगे। कैच आउट होने की स्थिति में नए बल्लेबाज को ही अगली गेंद का सामना करना होगा। अभी तक ऐसा होता है कि शॉट मारने वाला खिलाड़ी अगर दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज को क्रॉस कर लेता है तो दूसरे छोर वाला बल्लेबाज स्ट्राइक रेट लेता है। नए नियम में ऐसा नहीं होगा। अगर ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज आउट होता है तो नया बल्लेबाज अगले की पहली गेंद पर स्ट्राइक नहीं लेगा। वह दूसरे छोर पर चला जाएगा।

आईपीएल
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
9. क्या इस बार दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति होगी?
महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, फिलहाल मैच में स्टेडियम की क्षमता के अनुसार 25 फीसदी दर्शक मैच देखने जा सकते हैं। कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके ही दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जाएगी।

10. पिछले साल की तुलना में इस बार कितना बदला बायो-बबल? क्या हैं नए नियम?
बायो-बबल में इस बार सबसे बड़ा बदलाव सख्त क्वारंटीन को लेकर है। पिछली बार सात दिनों तक खिलाड़ियों और सदस्यों को क्वारंटीन होना पड़ा था। इस बार इसे घटाया गया है। खिलाड़ियों और सदस्यों को सिर्फ तीन दिन के लिए क्वारंटीन होना है। तीन दिनों तक सभी लोगों का कोरोना टेस्ट हर 24 घंटे पर होगा। 

ये नियन उन खिलाड़ियों या सदस्यों पर लागू नहीं होंगे जो दूसरे बायो-बबल से यहां आएंगे। कई खिलाड़ी और सदस्य द्विपक्षीय सीरीज, फ्रेंचाइजी के कैंप, घरेलू टूर्नामेंट और नेशनल कैंप से सीधे आईपीएल खेलने के लिए आ रहे हैं। उन्हें क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed