{"_id":"625566c74e0e4a4b3e393951","slug":"ipl-2022-hardik-pandya-mayank-agarwal-ravidnra-jadeja-kl-rahul-sanju-samson-rishabh-pant-new-ipl-captains-strike-rate-low","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: धीमी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान, सैमसन के बाद जडेजा-मयंक अग्रवाल और हार्दिक का स्ट्राइक रेट गिरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: धीमी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान, सैमसन के बाद जडेजा-मयंक अग्रवाल और हार्दिक का स्ट्राइक रेट गिरा
Tue, 12 Apr 2022 05:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 12 Apr 2022 05:32 PM IST
सार
10 कप्तानों में हार्दिक पांड्या रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी कम है। सिर्फ हार्दिक ही नहीं, मयंक अग्रवाल और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के लिए भी कप्तान के तौर पर पहला सीजन आसान नहीं रहा।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक 21 मैच हो चुके हैं। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किए हैं। जोस बटलर ने शतक लगाया तो युजवेंद्र चहल ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया है। कप्तानों की बात करें तो सबका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 10 कप्तानों में हार्दिक पांड्या रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी कम है। सिर्फ हार्दिक ही नहीं, मयंक अग्रवाल और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के लिए भी कप्तान के तौर पर पहला सीजन आसान नहीं रहा।
पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन:
विज्ञापन
पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन:
केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल: भारत के विस्फोटक ओपनर केएल राहुल पहली बार लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले राहुल ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। राहुल ने 2020 में पहली बार आईपीएल में कप्तानी की थी। तब उनका स्ट्राइक रेट 129.34 का था। उन्होंने 14 मैच में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए थे। राहुल का 2020 से पहले दो सीजन (2018 और 2019) के स्ट्राइक रेट को देखें तो उस समय 146.60 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे। इससे यह पता चलता है कि राहुल का स्ट्राइक रेट कप्तान बनने के बाद गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
ऋषभ पंत: श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत को 2021 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने 16 मैच में 34.91 की औसत से 419 रन बनाए थे। उस समय उनका स्ट्राइक रेट 128.52 रहा था। उससे पहले 2018 और 2019 को मिलाकर देखें तो पंत का औसत स्ट्राइक रेट 138.27 था। राहुल की तरह कप्तान बनने का बाद उनके स्ट्राइक रेट में भी गिरावट दर्ज की गई थी।
संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
संजू सैमसन: राजस्थान रॉयल्स ने 2020 सीजन के बाद स्टीव स्मिथ को हटा दिया था। 2021 में उसने युवा संजू सैमसन को कप्तानी सौंपी। सैमसन तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। बतौर कप्तान पहले सीजन में संजू ने 14 मैचों में 484 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 40.33 और स्ट्राइक रेट 136.72 था। कप्तानी मिलने के बाद संजू के स्ट्राइक रेट में भी गिरावट दर्ज हुई। 2019 और 2020 सीजन में उनका औसत स्ट्राइक रेट 153.86 था।
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पांड्या: आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को कप्तान बनाया। आईपीएल में पहली बार यह स्टार ऑलराउंडर किसी टीम की कप्तानी कर रहा है। सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 122.60 है। उन्होंने चार मैचों में 47 की औसत से 141 रन बनाए हैं। हार्दिक के पिछले दो सीजन (2020 और 2021) के औसत स्ट्राइक रेट को देखें तो वह 151.67 था। हार्दिक गुजरात की टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। उन पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी है। उन्होंने अब तक सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कप्तानी का दबाव उनके स्ट्राइक रेट पर दिख रहा है।
मयंक अग्रवाल
- फोटो : IPL/BCCI
मयंक अग्रवाल: लगातार प्रयोग करने वाले पंजाब किंग्स की टीम ने इस बार मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाया है। अग्रवाल ने चार मैचों में 10.50 की औसत से सिर्फ 42 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी काफी कम रहा है। उन्होंने 105.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इससे पहले पिछले दो सीजन में जब वे कप्तान नहीं थे तब उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। 2020 और 2021 को मिलाकर उनका औसत स्ट्राइक रेट 147.86 का रहा था।
रवींद्र जडेजा
- फोटो : IPL/BCCI
रवींद्र जडेजा: महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन के शुरू होने से दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उनके स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया। जडेजा ने चार मैचों में 22 की औसत से 66 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 120.00 का है। इससे पहले पिछले दो सीजन (2020 और 2021) में उनका औसत स्ट्राइक रेट 157.73 का था। कप्तानी के दबाव में इस स्टार ऑलराउंडर की बल्लेबाजी भी धीमी हो गई।