फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Former coach Ravi Shastri advice to Delhi Capitals captain Rishabh Pant bat like Andre Russell

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को पूर्व कोच रवि शास्त्री की सलाह, रसेल की तरह करें बल्लेबाजी

Tue, 10 May 2022 10:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 10 May 2022 10:21 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने यह हिदायत देते हुए विश्वास जताते हैं कि यदि दिल्ली कैपिटल्स पंत को उपयोग तीन नंबर की बल्लेबाजी पर करेंगे तो वह अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेल सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Former coach Ravi Shastri advice to Delhi Capitals captain Rishabh Pant bat like Andre Russell
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

अगर ऋषभ पंत अपनी बल्लेबाजी में सुधार लाना चाहते हैं और अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जीत में मदद दिलाना चाहते हैं तो उन्हें टी-20 के इस फॉर्मेट में आंद्रे रसेल मोड में बल्लेबाजी करने की जरूरत है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने यह हिदायत देते हुए विश्वास जताते हैं कि यदि दिल्ली कैपिटल्स पंत को उपयोग तीन नंबर की बल्लेबाजी पर करेंगे तो वह अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेल सकते हैं। 
विज्ञापन


रसेल का उदाहरण देते हुए शास्त्री ने कहा कि वह एक स्पष्ट सोच के साथ बल्लेबाजी करते हैं। जब वह मूड में होते हैं तो उनको रोक पाना मुश्किल है। ऋषभ भी उसी शैली में बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनकी सोच भी उसी तरह की है। मुझे उम्मीद है कि आप टी-20 क्रिकेट में उनके बल्ले से कुछ खास पारियां देखेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन पर फोकस, आलोचनाओं पर नहीं: बुमराह
वहीं, कोलकाता के खिलाफ हार के बाद मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘हम टूर्नामेंट की तैयारी करते हैं और हमारी अपनी प्रक्रिया होती है। हम अंतिम नतीजे की तरफ ही नहीं देखते। अगर आप खेल को समझते हैं तो आपको पता होता है कि क्या हो रहा है । आप किस तरह के हालात में गेंदबाजी कर रहे हैं और मैं टूर्नामेंट में अपनी लय से खुश हूं। मुझे पता है कि बाहर बहुत शोर हो रहा है, लेकिन मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता। मैं दूसरों की सोच के हिसाब से अपने प्रदर्शन का आकलन नहीं करता या यह नहीं सोचता कि विशेषज्ञ या लोग क्या कह रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed