फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 five time winner and chennai super kings batsman Ambati Rayudu is biggest invaluable asset: for teams

IPL 2022: आईपीएल में छुपा रुस्तम है ये खिलाड़ी, पांच बार अपनी टीम को बना चुका चैंपियन, जानिए कौन

Tue, 01 Feb 2022 02:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Feb 2022 02:58 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई पांच बार की चैंपियन है तो वहीं चेन्नई ने चार बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। दोनों टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर टीम को जीते दिलाने की काबिलियत रखते हैं। इसमें अंबाती रायुडू एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो कभी भी मैच का रुख अपने पक्ष में करने का माद्दा रखते हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 five time winner and chennai super kings batsman Ambati Rayudu is biggest invaluable asset: for teams
अंबाती रायुडू

विस्तार

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई पांच बार की चैंपियन है तो वहीं चेन्नई ने चार बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। दोनों टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर टीम को जीते दिलाने की काबिलियत रखते हैं। इसमें अंबाती रायुडू एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो कभी भी मैच का रुख अपने पक्ष में करने का माद्दा रखते हैं। यही कारण है कि वह इन दोनों चैंपियन टीमों का हिस्सा रहे हैं और कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। रायुडू आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं, जो पांच मौकों (2013, 2015, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018, 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स) पर ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस वजह से अंबाती रायुडू आईपीएल के सफल खिलाड़ियों की सूची में शुमार हैं। 

विज्ञापन

2021 में 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

चेन्नई सुपर किंग्स को 2021 में उसका चौथा खिताब दिलाने में भी रायुडू का खास योगदान रहा। उन्होंने 13 पारियों में 151.17 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए। रायुडू की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह रन गति को कभी भी बढ़ाने में माहिर हैं। आईपीएल के 14वें सीजन में उनकी स्ट्राइक रेट सातवीं सबसे श्रेष्ठ रही।   

विज्ञापन
विज्ञापन

डेथ ओवर में घातक 

रायुडू डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते है। 2021 में डेथ ओवरों (16-20) के दौरान उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट था। वह इन ओवरों में बेहद खतरनाक हो जाते हैं। आंकड़ों से समझें तो डेथ ओवरों में वह 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। 2021 में भी उन्होंने 16 से 20 ओवर के बीच 64 गेंदों में 128 रन बना। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और 10 छक्के भी लगाए। 

विज्ञापन

छक्के से दिलाई थी जीत 

रायुडू के आईपीएल करियर का एक और उपलब्धि यह भी रही कि वह उन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। रायुडू ने 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए यह उपलब्धि हासिल की थी।

आसानी से छक्के लगाने में माहिर 

रायुडू 2018 में टीम की आईपीएल में वापसी के बाद से सबसे अधिक छक्के (70) लगाने वाले सीएसके बल्लेबाज हैं। 2018 की खिताबी जीत में, वह 602 रनों के साथ सीएसके के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। कुल मिलाकर, वह सीएसके के शीर्ष छह बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर है। 

आईपीएल में 4000 रन बनाने के करीब 

अम्बाती रायुडू आईपीएल करियर में अपने 4000 रन पूरे करने से महज 84 रन दूर हैं। वह अब तक 175 मैचों में 3916 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक, 21 अर्धशतक और 35 बार 30 रन का स्कोर किया है। उनके नाम पर 149 छक्के और 324 चौके हैं।   

मुंबई के लिए भी लगाए रनों के अंबार 

चेन्नई के अलावा रायुडू ने मुंबई इंडियंस के लिए खूब रन बटोरे। वह अब टीम से अलग हो चुके हैं लेकिन अभी भी वह इस टीम के लिए 107 पारियों (114 मैचों) में 2,416 रन के साथ तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह 2010 और 2017 के बीच फ्रेंचाइजी के साथ थे।

किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में सक्षम 

रायुडू किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं जो टीम के लिए बेहद फायदेमंद है। वह ओपनिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर चुके हैं और दोनों जगह सफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed