फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Final Changes in the schedule of IPL final match may start at 8 pm in Ahmedabad

IPL 2022 Final: आईपीएल फाइनल के कार्यक्रम में बदलाव, अहमदाबाद में 7.30 बजे शुरू नहीं होगा अंतिम मुकाबला

Thu, 19 May 2022 04:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 19 May 2022 04:36 PM IST
सार

फाइनल से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समापन समारोह का आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं। समापन समारोह शाम 6:30 से शुरू होना है। यह कम से कम 50 मिनट तक चलेगा।

विज्ञापन
IPL 2022 Final Changes in the schedule of IPL final match may start at 8 pm in Ahmedabad
आईपीएल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल फाइनल के कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बदलाव करने की योजना बना रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (29 मई) को होने वाला फाइनल मैच 7:30 बजे शुरू नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिताबी मुकाबला रात आठ बजे से शुरू हो सकता है। बीसीसीआई समापन समारोह को ध्यान में रखकर यह फैसला कर सकता है।
विज्ञापन


फाइनल से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समापन समारोह का आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं। समापन समारोह शाम 6:30 से शुरू होना है। यह कम से कम 50 मिनट तक चलेगा। ऐसे में टॉस 7:30 बजे होगा। उसके 30 मिनट बाद मुकाबला शुरू होगा।
विज्ञापन


अगले साल हो सकता है बड़ा बदलाव
यह खबर उस समय सामने आई जब इस बात की चर्चा चल रही है कि बोर्ड अगले सीजन से आईपीएल के मैचों के समय में बदलाव करने का मन बना रहा है। अगले साल से दोपहर वाले मैच अब तक तीन बजे की जगह शाम चार बजे से शुरू हो सकता है। वहीं, शाम 7:30 बजे वाले मैच की शुरुआत रात आठ बजे हो सकती है। शुरुआती 10 सीजन (2008-17) में मैच शुरू होने का समय यही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओए ने कार्यक्रम पर लगाई थी रोक
आईपीएल के पहले दशक में बॉलीवुड सितारे उद्घाटन और समापन समारोह में दिखाई देते थे। इसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के शासन के तहत तीन साल के लिए बंद कर दिया गया था। बोर्ड ने उसके दो साल बाद तक इसका पालन किया। अब फिर से बॉलीवुड सितारे आईपीएल के कार्यक्रम में देखने को मिल सकते हैं।


इस साल नहीं हुआ था उद्घाटन समारोह
इस साल भी 26 मार्च को पहले मुकाबले से पूर्व कोई उद्घाटन समारोह नहीं हुआ था। समापन समारोह आयोजित करने का निर्णय बाद में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया था। आईपीएल का 15वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। रविवार (22 मई) को लीग राउंड के 70 मैच पूरे हो जाएंगे। इसके बाद अहमदाबाद और कोलकाता में प्लेऑफ का आयोजन होना है। 24 और 25 मई को कोलकाता में क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इसके बाद 27 और 29 मई को क्रमश: क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed