फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Delhi coach Ponting came out of Quarantine, said - there is a problem due to laxity in two or three overs

IPL 2022: क्वारंटीन से बाहर आए दिल्ली के कोच पोंटिंग, बोले- दो या तीन ओवरों में ढिलाई बरतने से हो रही दिक्कत

Wed, 27 Apr 2022 10:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Apr 2022 10:20 PM IST
सार

पोंटिंग ने कहा कि हम न केवल सत्र के पहले चरण के परिणामों को बदलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं बल्कि आगे बढ़ने की राह बनाने की कोशिश में भी लगे हैं। हमारा सफर अब तक कभी जीत, कभी हार और फिर जीत रहा है।

विज्ञापन
IPL 2022: Delhi coach Ponting came out of Quarantine, said - there is a problem due to laxity in two or three overs
रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि आईपीएल में टीम को अपना अभियान दोबारा पटरी पर लाने के लिए थोड़ी लय की जरूरत है। मैंने पहले भी कहा था कि 36 या 37 ओवर तक हम अच्छा खेल दिखाते हैं लेकिन केवल दो या तीन ओवरों में ढिलाई बरत देते हैं। यही समस्या मैच में अंतर पैदा कर रही है।
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा कि हम न केवल सत्र के पहले चरण के परिणामों को बदलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं बल्कि आगे बढ़ने की राह बनाने की कोशिश में भी लगे हैं। हमारा सफर अब तक कभी जीत, कभी हार और फिर जीत रहा है। खिलाड़ियों को दूसरे चरण में सहज होकर खेलना होगा क्योंकि उनकी टीम अच्छी है और वह अनुकूल परिणाम हासिल कर सकती है।
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा- पांच दिन के अनिवार्य एकांतवास से बाहर बाहर वापस आकर काफी राहत महसूस कर रहा हूं। वास्तव में मैं पिछले पांच दिन से खेल की कमी महसूस कर रहा था। इस दौरान खेल में कुछ चीजें अच्छी नहीं हुईं। हमें पिछले मैच के आखिर में नाटकीय स्थिति से गुजरना पड़ा था। लेकिन, फिर से टीम से जुड़कर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed