फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 DC vs PBKS Match 32 Preview and Prediction both teams Records

DC vs PBKS: पंजाब पर जीत का चौका लगाने उतरेगी दिल्ली की टीम, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Wed, 20 Apr 2022 03:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 03:33 PM IST
सार

दिल्ली के खिलाफ मैच में पंजाब की टीम जीत हासिल कर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी। वहीं दिल्ली इस टीम के खिलाफ लगातार चौथी झीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 DC vs PBKS Match 32 Preview and Prediction both teams Records
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली की टीम पंजाब के खिलाफ लगातार चौथा मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं पंजाब चौथी जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। दोनों टीमों के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली के लिए कभी मध्यक्रम तो कभी गेंदबाजी परेशानी की वजह रही है। यहीं हाल पंजाब का भी रहा है। पंजाब के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने वाले के प्रयास में विकेट गंवा रहे हैं और आखिरी के ओवरों में रन बनाने में इस टीम को परेशानी आ रही है। पंजाब की गेंदबाजी भी अब तक इस सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है।  
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर रही है। अब तक पंजाब और दिल्ली के बीच 28 मैच हुए हैं। इनमें से 13 दिल्ली और 15 मैच पंजाब ने जीते हैं। हालांकि, आखिरी तीन मैचों में दिल्ली ने जीत हासिल की है और इस मैच में लगातार चौथी जीत के इरादे से उतरेगी। 
विज्ञापन

दिल्ली के लिए जीत जरूरी
अंक तालिका में दिल्ली की टीम सिर्फ मुंबई और चेन्नई से ऊपर आठवें स्थान पर है। पांच मैचों के बाद दिल्ली के पास चार अंक हैं। इस टूर्नामेंट में दिल्ली अलग-अलग वजहों से मैच हारी है। पहले ओपनिंग में शॉ का साथे देने के लिए कोई नहीं था। बाद में वॉर्नर ने आकर कमाल किया तो मध्यक्रम ने साथ नहीं दिया। जब गेंदबाज चले ते बल्लेबाज फ्लॉप रहे। इस वजह से दिल्ली इस सीजन तीन मैच गंवा चुकी है। 

वहीं दिल्ली में कोरोना के मामले सामने आने के बाद यह मैच रद्द होने का खतरा था, लेकिन टीम के अंदर कोरोना विस्फोट नहीं हुआ है और अधिकतर खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद इस मैच में पुणे की बजाय ब्रेबॉर्न स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया है। हालांकि, मिशेल मार्श की जगह दिल्ली में नोर्तजे या टिम सीफर्ट को मौका मिल सकता है।  

पंजाब जीती तो टॉप चार में हो सकती है शामिल
पंजाब की टीम इस मैच में बड़ी जीत के साथ अंक तालिका की शुरुआती चार टीमों में जगह बनाना चाहेगी। अब तक यह टीम छह में से तीन मैच जीत चुकी है और चौथी जीते के साथ प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी। ब्रेबॉर्न स्टेडियम की पिच अब तक बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां कई मैचों में बड़े स्कोर बने हैं। यह पिच पंजाब की टीम को रास आएगी। पंजाब के सभी बल्लेबाज बड़े शॉट खेलना पसंद करते हैं। 

वहीं, पंजाब की गेंदबाजी चिंता का विषय रही है। राहुल चाहर और रबाडा ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बाकी गेंदबाजों ने कुछ खास नहीं किया है। खासकर अंतिम ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब की संभावित टीम
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 

दिल्ली की संभावित टीम
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, टिम सीफर्ट/एनरिक नोर्तजे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed