फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CSK playoffs scenario Will MS Dhoni team reach the playoffs despite six losses Check chennai super kings playoffs possibilities

CSK Playoffs Scenario: क्या छह हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंच पाएगी धोनी की टीम? जानें चेन्नई सुपरकिंग्स का गणित

Tue, 03 May 2022 11:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 May 2022 11:18 PM IST
सार

चेन्नई को इस सीजन की दो मजबूत टीमों से अभी भी खेलना है। 15 मई को उसका मुकाबला शीर्ष पर काबिज गुजरात और 20 मई को तीसरे स्थान की टीम राजस्थान रॉयल्स से होगा। उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस से भी चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK playoffs scenario Will MS Dhoni team reach the playoffs despite six losses Check chennai super kings playoffs possibilities
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी के दोबारा कप्तान बनने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल की। नौ मैचों में उसकी ये तीसरी जीत है। टीम को छह मुकाबलों में हार मिली है। अंक तालिका में चेन्नई सुपरकिंग्स नौवें स्थान पर काबिज है। उसके हिस्से में अब सिर्फ पांच मैच बचे हैं। टीम के प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चेन्नई प्लेऑफ में पहुंच पाएगी? टीम के लिए क्या हैं समीकरण?
विज्ञापन

IPL 2022 CSK playoffs scenario Will MS Dhoni team reach the playoffs despite six losses Check chennai super kings playoffs possibilities
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई को जीतने होंगे सभी मैच
चेन्नई अपने बाकी बचे पांच मैच जीत ले तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। आमतौर पर 16 अंक होने पर टीमें प्लेऑफ में पहुंच जाती हैं। इस बार आईपीएल में आठ की जगह 10 टीमें खेल रही हैं। ऐसे में 16 अंक के बावजूद चेन्नई की टीम बाहर रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022 CSK playoffs scenario Will MS Dhoni team reach the playoffs despite six losses Check chennai super kings playoffs possibilities
महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
दूसरी टीमों के नतीजों पर रखना होगा ध्यान
अपने सभी मैचों को जीतने के अलावा चेन्नई को दूसरी टीमों के नतीजों पर ध्यान रखना होगा। गुजरात टाइटंस नौ मैचों में आठ जीत के साथ शीर्ष पर है। उसके 16 अंक हैं। प्लेऑफ में उसका स्थान करीब-करीब पक्का हो गया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स 14 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। चेन्नई की टीम चाहेगी कि शीर्ष चार टीमें अपने ज्यादा से ज्यादा मैचों को गंवाए। इन चारों के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के भी नतीजों पर भी चेन्नई की नजर होगी।
विज्ञापन

IPL 2022 CSK playoffs scenario Will MS Dhoni team reach the playoffs despite six losses Check chennai super kings playoffs possibilities
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
नेट रनरेट में करना होगा सुधार
चेन्नई की टीम तीन मैच जीते हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट अभी भी निगेटिव है। नौ मैचों के बाद धोनी की टीम का नेट रनरेट -0.407 है। टीम को बाकी बचे पांच मैचों में जीत के अलावा अपने नेट रनरेट में भी सुधार करना होगा। अगर टीम 14 मैचों में 16 अंक हासिल कर लेती है तो अंत में नेट रनरेट की भूमिका बड़ी हो जाएगी।

IPL 2022 CSK playoffs scenario Will MS Dhoni team reach the playoffs despite six losses Check chennai super kings playoffs possibilities
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के बाकी बचे मैच
चेन्नई को इस सीजन की दो मजबूत टीमों से अभी भी खेलना है। 15 मई को उसका मुकाबला शीर्ष पर काबिज गुजरात और 20 मई को तीसरे स्थान की टीम राजस्थान रॉयल्स से होगा। उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस से भी चुनौती मिलेगी। मुंबई की टीम प्लेऑफ से करीब-करीब बाहर हो चुकी है। अब वह दूसरी टीमों को नुकसान पहुंचा सकती है।

चेन्नई का इस सीजन में प्रदर्शन
खिलाफ नतीजा
कोलकाता नाइटराइडर्स हार
लखनऊ सुपर जाएंट्स हार
पंजाब किंग्स हार
सनराइजर्स हैदराबाद हार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीत
गुजरात टाइटंस हार
मुंबई इंडियंस जीत
पंजाब किंग्स हार
सनराइजर्स हैदराबाद जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed