फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Covid 19 rules: Delhi capitals affected by new coronavirus cases, After physio patrick farhart, one players tested positive

IPL Corona Rules: कोरोना मामले बढ़ने पर क्या रद्द होगा आईपीएल? जानें क्या कहते हैं बीसीसीआई के नए नियम

Mon, 18 Apr 2022 05:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 18 Apr 2022 05:18 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के चौथे हफ्ते में कोविड-19 के मामले सामने आने से खलबली मच गई है। सख्त क्वारंटीन नियमों और बायो बबल के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स में तीन लोगों के संक्रमित होने की वजह से बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Covid 19 rules: Delhi capitals affected by new coronavirus cases, After physio patrick farhart, one players tested positive
आईपीएल में कोरोनावायरस के मामले - फोटो : social media

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के चौथे हफ्ते में कोविड-19 के मामले सामने आने से खलबली मच गई है। सख्त क्वारंटीन नियमों और बायो बबल के बावजूद सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी समेत दो लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई। हालांकि देर शाम खिलाड़ी की आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव बताई गई और किसी भी तरह के खतरे से इंकार किया गया।  

विज्ञापन


इससे पहले सुबह में समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि दिल्ली से जुड़े एक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और सपोर्ट स्टाफ में संक्रमण के लक्षण दिखे, जिसके बाद उनकी जांच हुई और उसमें खिलाड़ी के रैपिड एंटीजेन टेस्ट पॉजिटीव होने की पुष्टि की गई। इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट भी संक्रमित होने के बाद आइसोलेट किए गए थे।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि देशभर में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए आईपीएल पर भी खतरा बरकरार है। इससे पहले पिछले साल भी कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लीग को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद सितंबर में इस यूएई में आयोजित किया गया था। आइए जानते हैं कोरोना को लेकर बीसीसीआई और आईपीएल ने क्या नियम बनाए हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों को है स्टेडियम में जाने की अनुमति?

इस बार स्टेडियन क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति दी गई है। 

आईपीएल के दौरान खिलाड़ी या सदस्य के संक्रमित होने पर क्या होगा?

कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले खिलाड़ी या सदस्य को सात दिन के लिए आइसोलेट किया जाएगा। इस दौरान छठे और सातवें दिन उसका कोविड टेस्ट होगा। टीम के बायो-बबल में शामिल होने के लिए उसे 24 घंटे के अंतराल में लगातार दो आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव होना पड़ेगा।

अगर किसी फ्रेंचाइजी के ज्यादातर खिलाड़ी कोविड-19 के कारण खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो क्या होगा?

ऐसी परिस्थिति में फ्रेंचाइजी में 12 सदस्य उपलब्ध होने पर 11 खिलाड़ियों के साथ उतरने के लिए कहा जाएगा। इनमें सात भारतीय खिलाड़ी और एक सब्सीट्यूट खिलाड़ी होगा। अगर किसी टीम के पास कम से कम 12 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे तो बीसीसीआई उस मैच को दूसरे दिन आयोजित कराएगा। अगर ऐसा भी नहीं होता है तो मामले को टेक्निकल कमेटी के पास भेजा जाएगा। टेक्निकल कमेटी का फैसला अंतिम होगा।

पिछले साल की तुलना में इस बार कितना बदला बायो-बबल?

बायो-बबल में इस बार सबसे बड़ा बदलाव सख्त क्वारंटीन को लेकर है। पिछली बार सात दिनों तक खिलाड़ियों और सदस्यों को क्वारंटीन होना पड़ा था। इस बार इसे घटाया गया है। खिलाड़ियों और सदस्यों को सिर्फ तीन दिन के लिए क्वारंटीन होना है। तीन दिनों तक सभी लोगों का कोरोना टेस्ट हर 24 घंटे पर होगा। ये नियन उन खिलाड़ियों या सदस्यों पर लागू नहीं होंगे जो दूसरे बायो-बबल से यहां आएंगे। कई खिलाड़ी और सदस्य द्विपक्षीय सीरीज, फ्रेंचाइजी के कैंप, घरेलू टूर्नामेंट और नेशनल कैंप से सीधे आईपीएल खेलने के लिए आ रहे हैं। उन्हें क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा।

कहां खेले जा रहे हैं लीग मैच?

कोरोनावायरस के खतरों से बचने के लिए इस बार लीग राउंड के मुकाबले महाराष्ट्र के दो शहरों के चार मैदानों पर खेले जा रहे हैं। यह मुकाबले मुंबई के वानखेड़े, डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम तो पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस तरह खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे बस से ही इन स्टेडियम के बीच यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed