फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Big Upset for Punjab kings, Wasim Jaffer steps down as Punjab Kings batting coach, announced with a meme

IPL 2022: ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, कोच पद से इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा

Fri, 11 Feb 2022 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Feb 2022 02:43 PM IST
सार

जाफर पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी से 2019 में जुड़े थे और 2021 तक स्टाफ के रूप में काम किया। उन्होंने अनिल कुंबले के साथ मिलकर टीम को बनाने का जिम्मा संभाला था। कुंबले पंजाब किंग्स के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस हैं और साथ ही हेड कोच की भूमिका भी निभा रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2022: Big Upset for Punjab kings, Wasim Jaffer steps down as Punjab Kings batting coach, announced with a meme
वसीम जाफर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इसकी घोषणा की। उन्होंने आईपीएल मेगा ऑक्शन से एक दिन पहले इसकी घोषणा की। ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। 
विज्ञापन


जाफर ने बल्लेबाजी कोच के पद से इस्तीफा भी अपने अंदाज में दिया। उन्होंने एक मीम के जरिए इसकी घोषणा की। जाफर ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के गाने 'चन्ना मेरेया' की एक पंक्ति शेयर की, जिसमें लिखा था- अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना। इसके कैप्शन में जाफर ने लिखा- पंजाब किंग्स का शुक्रिया। अनिल कुंबले और उनकी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। फैन्स ने जाफर को इसके लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जाफर पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी से 2019 में जुड़े थे और 2021 तक स्टाफ के रूप में काम किया। उन्होंने अनिल कुंबले के साथ मिलकर टीम को बनाने का जिम्मा संभाला था। कुंबले पंजाब किंग्स के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस हैं और साथ ही हेड कोच की भूमिका भी निभा रहे हैं। जाफर 150 रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed