फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 BCCI wants to organize playoff at more than one venue final may be held in Ahmedabad

IPL 2022: बीसीसीआई एक से ज्यादा स्थानों पर कराना चाहता है प्लेऑफ का आयोजन, अहमदाबाद में हो सकता है फाइनल

Tue, 05 Apr 2022 06:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Apr 2022 06:07 PM IST
सार

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद बोर्ड अलग-अलग मैदानों पर प्लेऑफ का आयोजन करना चाहता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल का होना करीब-करीब तय हो गया है।

विज्ञापन
IPL 2022 BCCI wants to organize playoff at more than one venue final may be held in Ahmedabad
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन के प्लेऑफ की तारीखों और मैदानों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लगातार माथापच्ची कर रही है। लीग राउंड के 70 मैचों के बाद प्लेऑफ में चार मुकाबले होने हैं। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद बोर्ड अलग-अलग मैदानों पर प्लेऑफ का आयोजन करना चाहता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल का होना करीब-करीब तय हो गया है।
विज्ञापन


आईपीएल से पहले जब शेड्यूल का एलान हुआ था तब इस बात की जानकारी दी गई थी कि लीग राउंड के 70 मैच महाराष्ट्र के दो शहरों मुंबई और पुणे में आयोजित होंगे। अभी लीग राउंड के 12 मैच हो चुके हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम के अलावा पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को मेजबानी मिली है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक खेल वेबसाइट से कहा, “हमें अभी स्थानों को अंतिम रूप देना है। कई स्थानों पर निश्चित रूप से चर्चा हो रही है और कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। बायो-बबल में या उसमें शामिल होने से पहले एक भी कोरोना के मामले सामने नहीं आए हैं। यह एक सकारात्मक संकेत है। हम अगले सप्ताह तक स्थानों को अंतिम रूप देंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, “शेड्यूल बनाने में कई चीजों को देखना होता है। खासकर कोविड के समय में हमें ज्यादा सावधानी बरतनी होती है। हवाई यात्रा पहली और सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि हमने इसके जरिए कोविड के मामले सामने आते हुए देखे हैं। अब ऐसा लगता है कि हवाई यात्रा संभव है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है। हम अंतिम फैसला लेने में एक या दो सप्ताह का समय लेंगे। तब तक स्थिति और ज्यादा साफ हो जाएगी।”


29 मई को फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। उसी मैदान पर क्वालीफायर-2 का भी आयोजन हो सकता है। उससे पहले क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच के लिए लखनऊ या कोलकाता में से किसी एक को चुना जा सकता है। 23 और 24 मई को वुमन टी20 चैलेंजर का आयोजन हो सकता है। 24 को पहला क्वालीफार, 25 मई को एलिमिनेटर और 27 मई को दूसरा क्वालीफायर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed