फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 BCCI makes Bio-Bubble Rules strict rules for family members one match ban 7 day quarantine one crore rupees fine

IPL 2022: बायो-बबल तोड़ने पर लगेगा प्रतिबंध, फ्रेंचाइजियों को देने होंगे करोड़ों रुपये, परिवार के सदस्यों के लिए कड़े नियम

Tue, 15 Mar 2022 08:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 15 Mar 2022 08:07 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल बायो-बबल के लिए कड़े नियम बनाए हैं। बीसीसीआई ने पहले ही कह दिया था कि इस बार बायो-बबल के नियम पहले से ज्यादा सख्त होंगे और उसने ऐसा किया भी है।

विज्ञापन
IPL 2022 BCCI makes Bio-Bubble Rules strict rules for family members one match ban 7 day quarantine one crore rupees fine
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल बायो-बबल के लिए कड़े नियम बनाए हैं। बीसीसीआई ने पहले ही कह दिया था कि इस बार बायो-बबल के नियम पहले से ज्यादा सख्त होंगे और उसने ऐसा किया भी है। इस बार बायो-बबल तोड़ने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके अलावा खिलाड़ियों पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के परिवार के लिए भी कड़े नियम बनाए गए है। यहां तक कि फ्रेंचाइजी पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने पिछले साल हुई गलतियों से सीखा है। आईपीएल 2021 में तीनों टीमों द्वारा बायो-बबल तोड़ने के कारण टूर्नामेंट को बीच में रोका गया था। इसके बाद आईपीएल का दूसरा चरण सितंबर-अक्टूबर में यूएई में आयोजित किया गया था। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने नियमों में लिखा है, “कोविड-19 महामारी व्यक्तियों के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है। टूर्नामेंट से जुड़े सभी सदस्यों के द्वारा इन नियमों का पालन करना होगा।”
विज्ञापन


आईपीएल बायो-बबल के नियम जानें: (खिलाड़ी, अधिकारी और मैच अधिकारी के लिए)
  • पहली बार बायो-बबल तोड़ने पर उस खिलाड़ी, अधिकारी या मैच अधिकारी को सात दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा।
  • दूसरी बार नियम तोड़ने पर खिलाड़ी, अधिकारी या मैच अधिकारी को उन मैच के लिए पैसे नहीं मिलेंगे जिनमें वे शामिल नहीं हो पाएंगे। उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाएगा। सात दिन क्वारंटीन होने के बाद यह प्रतिबंध लागू होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तीसरी बार यह गलती करने पर खिलाड़ी, अधिकारी या मैच अधिकारी को आईपीएल के बायो-बबल से बाहर निकाल दिया जाएगा। फ्रेंचाइजी को उस खिलाड़ी के बदले दूसरा खिलाड़ी नहीं मिलेगा।

कोविड टेस्ट के लिए भी नए नियम
बीसीसीआई ने कोविड टेस्ट के लिए भी अलग से नियम बनाए हैं। कोई सदस्य अगर कोविड टेस्ट कराने से चूक जाता है तो पहली बार उसे चेतावनी दी जाएगी। दूसरी बार 75 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा और स्टेडियम या ट्रेनिंग ग्राउंड में जाने पर पाबंदी लगाई जाएगी।

परिवार के लोगों के लिए बायो-बबल नियम जानें: 
  • पहली बार बायो-बबल तोड़ने पर सात दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा। परिवार से संबंधित खिलाड़ी को भी सात दिन के लिए क्वारंटीन होना होगा। उन्हें उस मैच के लिए पैसे नहीं मिलेंगे जिसमें वे नहीं खेलेंगे।
  • दूसरी बार नियम तोड़ने पर परिवार के उस सदस्य को आईपीएल के बायो-बबल से पूरे सीजन के लिए निकाल दिया जाएगा। संबंधित खिलाड़ी को सात दिन के लिए क्वारंटीन होना होगा। उन्हें उस मैच के लिए पैसे नहीं मिलेंगे जिसमें वे नहीं खेलेंगे।

फ्रेंचाइजियों पर लगेगा बड़ा जुर्माना
इन नियमों के अलावा खिलाड़ियों के साथ-साथ फ्रेंचाइजियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। पहली बार किसी सदस्य द्वारा गलती होने पर फ्रेंचाइजी को एक करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर दिए जाएंगे। दूसरी बार गलती होने पर फ्रेंचाइजी के एक अंक और तीसरी बार गलती होने पर दो अंक काटे जाएंगे। इसके अलावा किसी टीम ने बायो-बबल में बाहरी आदमी को आने दिया तो पहली गलती पर एक करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर दिए जाएंगे। दूसरी गलती पर एक अंक और तीसरी गलती पर दो अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed