फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Auction Top 10 Highest Paid Players Age Harshal Patel Oldest Ishan kishan Youngest

Highest Paid Players Age: 23 साल के किशन सबसे महंगे बिके, टॉप-11 खिलाड़ियों में सिर्फ हर्षल की उम्र 30 से ज्यादा

Mon, 14 Feb 2022 11:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 11:13 AM IST
सार

आईपीएल 2022 नीलामी के 11 सबसे महंगे खिलाड़ियों की औसत उम्र 27 साल है। इनमें सिर्फ हर्षल पटेल ही 30 साल से ज्यादा के हैं। उनकी उम्र 31 साल है। वहीं सबसे महंगे बिकने वाले ईशान  किशन सिर्फ 23 साल के हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Auction Top 10 Highest Paid Players Age Harshal Patel Oldest Ishan kishan Youngest
ईशान किशन और हर्षल पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल में शुरुआत से ही युवा खिलाड़ियों का जलवा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला सीजन भी युवाओं से भरी राजस्थान की टीम ने जीता था। इसके बाद भी हर टीम के लिए युवा खिलाड़ी कमाल करते रहे हैं। नीलामी में भी अधिकतर टीमें अनुभवी खिलाड़ियों के बराबर ही युवा खिलाड़ियों पर भी पैसा लुटाती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले 11 खिलाड़ियों की औसत उम्र 27 साल है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसमें सिर्फ हर्षल पटेल ही ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। 31 साल के हर्षल को आरसीबी ने 10.75 करोड़ में खरीदा है। मेगा ऑक्शन के 11 सबसे महंगे खिलाड़ियों में सात भारतीय और चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन


आईपील 2022 नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी
खिलाड़ी उम्र भूमिका कीमत टीम
ईशान किशन 23 विकेटकीपर 15.25 करोड़   मुंबई इंडियंस
दीपक चाहर 29 तेज गेंदबाज 14 करोड़  चेन्नई सुपर किंग्स
श्रेयस अय्यर 27 बल्लेबाज 12.25 करोड़  कोलकाता नाईट राइडर्स
लियाम लिविंग्स्टन 28 ऑलराउंडर 11.50 करोड़  पंजाब किंग्स
शार्दुल ठाकुर 30 ऑलराउंडर 10.75 करोड़  दिल्ली कैपिटल्स
वनिंदु हसरंगा  24 ऑलराउंडर 10.75 करोड़  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
हर्षल पटेल 31 ऑलराउंडर 10.75 करोड़  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
निकोलस पूरन 26 विकेटकीपर  10.75 करोड़  सनराइजर्स हैदराबाद
लोकी फर्ग्यूसन 30 तेज गेंदबाज 10 करोड़  गुजरात टाइटंस
आवेश खान 25 तेज गेंदबाज 10 करोड़  लखनऊ सुपर जाएंट्स
प्रसिद्ध कृष्णा 25 तेज गेंदबाज 10 करोड़  राजस्थान रॉयल्स

तेज गेंदबाजों को जमकर मिला पैसा
आईपीएल ऑक्शन 2022 के 11 सबसे महंगे खिलाड़ियों में छह तेज गेंदबाज शामिल हैं। टूर्नामेंट की 10 टीमों में से छह ने नीलामी में एक तेज गेंदबाज के लिए 10 करोड़ या उससे ज्यादा की राशि खर्ची है। वहीं कई टीमों ने पहले ही अपने तेज प्रमुख तेज को रिटेन कर लिया था। हालांकि, इन तेज गेंदबाजों में भी तीन ऐसे हैं, जो बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं। अच्छे तेज गेंदबाज पावरप्ले में विकेट दिलाते हैं और अंत में भी रन रोकने में सक्षम होते हैं। इसी वजह से टी-20 फॉर्मेट में तेज गेंदबाजों की अहमियत बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्की खिलाड़ियों को नहीं मिला पैसा
आईपीएल नीलामी में सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाती है। इस लिस्ट में सिर्फ बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, लेकिन इस बार मार्की खिलाड़ियों पर बड़ी बोली नहीं लगी। मार्की खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके। उन्हें कोलकाता ने 12.25 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा कोई भी मार्की खिलाड़ी 10 करोड़ से ज्यादा रकम नहीं हासिल कर पाया। इस नीलामी के 11 सबसे महंगे खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर इकलौते मार्की खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed