फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 why ipl against Rajasthan Royals RR is trending on twitter know the reason

IPL 2021: 'आईपीएल अगेंस्ट आरआर' अचानक क्यों होने लगा ट्रेंड?, आखिर राजस्थान ने की कौन सी गलती, जानें वजह

Tue, 05 Oct 2021 08:51 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 05 Oct 2021 08:51 AM IST
सार

बीते दिन आईपीएल अगेंस्ट राजस्थान रॉयल्स हैश टैग ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहा। जिसके बाद ज्यादातर लोगों ने पूछा ऐसा क्या है जो यह ट्रेंड कर रहा है। 

विज्ञापन
IPL 2021 why ipl against Rajasthan Royals RR is trending on twitter know the reason
राजस्थान रॉयल्स की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ट्विटर पर काफी ट्रेंड में रहा। आईपीएल अगेंस्ट राजस्थान रॉयल्स हैश टैग ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहा। इसका मतलब यह नहीं था कि राजस्थान पर कोई प्रतिबंध लगाया है या टीम की तरफ से किसी खिलाड़ी ने ऐसा कोई व्यहार किया हो जो नियमों के प्रतिकूल हो। इसके बावजूद आईपीएल अगेंस्ट राजस्थान रॉयल्स टॉप ट्रेंड कैसे बन गया। आइए हम आपको इसकी वजह बताते हैं। 

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की मजेदार प्रतिक्रिया

दरअसल मुंबई इंडियंस के धांसू बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर बगैर विकेट खोए 87 रन बनाया। एक ट्विटर यूजर ने इस बात को शेयर करते हुए लिखा, 'कीरोन पोलार्ड रजिस्टर्ड हिज हाईएस्ट स्कोर ऑफ 87 इन आईपीएल अगेंस्ट आरआर'। इसके बाद इस तरह के ट्वीट अन्य लोगों ने भी किए। देखते ही देखते यह ट्रेंड में आ गया। इसके बाद भेड़ चाल शुरू हो गई और यह टॉप ट्रेंड करने लगा। हर कोई यह पूछ रहा था आखिर आईपीएल अगेंस्ट आरआर क्यों ट्रेंड कर रहा है। लोगों द्वारा इस तरह के ट्वीट करने की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ। कुल मिलाकर इसमें ट्विवर की तरफ से गलती की गई जिसने बिना सोचे समझे इसे ट्रेंड में डाल दिया। इसके बाद फ्रेंचाइजी की तरफ से भी प्रतिक्रिया की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कप्तान संजू सैमसंग का एक वीडियो शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, आईपीएल अगेंस्ट आरआर ट्रेंडिंग। इस वीडियो में संजू सैमसन मैदान पर लेटे हए हंसते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

प्ले ऑफ की रेस में है राजस्थान रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सत्र में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्ले ऑफ की रेस में बनी हुई है। इस टीम में 12 में से 5 मैच जीते हैं और उसके 10 अंक हैं। अभी राजस्थान को 2 मैच और खेलना है। अगर यह टीम आगामी दोनों मैच बेहतर नेट रन रेट के साथ जीतती है तो उसके प्ले ऑफ में जाने के चांस बन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed