फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team

IPL 2021: अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद इन चार टीमों के लिए अब भी खुला है प्लेऑफ का रास्ता, जानिए टीमों का समीकरण

Fri, 17 Sep 2021 05:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Sep 2021 05:02 PM IST
सार

करीब साढ़े चार महीने बाद जब दुनिया की सबसे चर्चित टी-20 लीग के बाकी मैच शुरू होंगे तो काफी कुछ बदला हुआ होगा। कई टीमों का स्ट्रक्चर भी अलग होगा। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team
बेंगलुरु के पास कोहली, डिविलियर्स और मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। सभी टीमों ने इसके लिए तैयारी कर ली है। तीन मई को स्थगित होने से पहले इस सीजन के 29 मैच खेले जा चुके थे। दूसरे फेज में कुल 31 मैच खेले जाने हैं। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल अंक तालिका में सबसे ऊपर है। चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है। आइए आईपीएल 2021 में पहले और दूसरे फेज को मिलाकर टीमों की स्थिति के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन


 

आईपीएल 2021 अंक तालिका

IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team
आईपीएल 2021 में ये है टीमों की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कैपिटल्स
  • दिल्ली की टीम अब तक आठ में से छह मैच जीत चुकी है। दिल्ली ने पांच मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता। 
  • अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को बाकी बचे छह मैचों में से तीन मैच जीतने की जरूरत है। 
  • शिखर धवन 380 रन के साथ टीम और अब तक लीग के टॉप स्कोरर हैं। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 308 रन बनाए हैं।
  • आईपीएल 2021 में आवेश खान 14 विकेट के साथ टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कगिसो रबाडा ने अब तक 8 विकेट लिए हैं।
  • पहले फेज में चोट की वजह से नहीं खेलने वाले श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। इससे टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी। 

भारतीय खिलाड़ी: ऋषभ पंत (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, ललित यादव, लुकमान मेरीवाला, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ, आर अश्विन, रिपल पटेल, शिखर धवन, उमेश यादव, विष्णु विनोद, कुलवंत खेजरोलिया।

विदेशी खिलाड़ी: कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), एनरिक नॉर्तजे (दक्षिण अफ्रीका), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया), बेन ड्वारशुइस (ऑस्ट्रेलिया), शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज), सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड), टॉम करन (इंग्लैंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी। - फोटो : सोशल मीडिया
  • टीम सात में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। चेन्नई के बेंगलुरु के बराबर दस अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट बेंगलुरु से बेहतर है। 
  • अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को सात में से चार मैच जीतने की जरूरत है। ऐसा हुआ तो टीम का प्लेऑफ में पहुंचना निश्चित है। चेन्नई पिछले सीजन में पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।
  • फाफ डुप्लेसिस 320 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं। इसके अलावा मोईन अली ने 206 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 196 रन बनाए हैं।
  • सैम करन 9 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा दीपक चाहर ने 8 विकेट लिए हैं।
  • डुप्लेसिस चोटिल हैं। ऐसे में उथप्पा को शुरुआती कुछ मैचों के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम कुल मिलाकर संतुलित दिख रही है।

भारतीय खिलाड़ी: एमएस धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, सी हरि निशांत, सुरेश रैना, चेतेश्वर पुजारा, दीपक चाहर, हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, के गौतम, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन, आर साई किशोर, रवींद्र जडेजा , रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दूल ठाकुर

विदेशी खिलाड़ी: ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज), फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), लुंगी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका), मिशेल सेंटनर (न्यूजीलैंड), जेसन बेहरनडॉर्फ (ऑस्ट्रेलिया), मोईन अली (इंग्लैंड) , सैम करन (इंग्लैंड)।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team
बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली। - फोटो : सोशल मीडिया
  • टीम सात में से पांच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। नेट रन रेट की वजह से आरसीबी चेन्नई से पीछे है। 
  • अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को बाकी बचे सात मैचों में से चार मैच जीतने की जरूरत है। 
  • ग्लेन मैक्सवेल 223 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं। इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने 207 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम 198 रन हैं।
  • हर्षल पटेल 17 विकेट के साथ टीम और सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा काइल जेमिसन ने 9 और मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए हैं।
  • टीम की बल्लेबाजी सबसे ज्यादा मजबूत है। पहले फेज में टीम के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली, डिविलियर्स और मैक्सवेल शानदार फॉर्म में दिखे। मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसारंगा के आने से स्पिन विभाग भी मजबूत हुई है।

भारतीय खिलाड़ी: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, हर्षल पटेल, केएस भरत, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, युजवेंद्र चहल, आकाश दीप

विदेशी खिलाड़ी: एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), डैन क्रिश्चियन (ऑस्ट्रेलिया), काइल जेमिसन (न्यूजीलैंड), टिम डेविड (सिंगापुर), दुष्मंथा चमीरा (श्रीलंका), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), जॉर्ज गार्टन (इंग्लैंड)
 

मुंबई इंडियंस

IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया।
  • सात में से चार मैच जीतकर टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। रन रेट बेंगलुरु से बेहतर है। 
  • अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को बाकी बचे सात में से चार मैच जीतने होंगे। 
  • कप्तान रोहित शर्मा 250 रन के साथ सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड का नंबर आता है। सूर्यकुमार ने 173 और पोलार्ड ने 168 रन बनाए हैं।
  • राहुल चाहर 11 विकेट के साथ सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट का नंबर आता है। उन्होंने 8 विकेट लिए हैं।
  • मुंबई की टीम 5 बार की चैंपियन है। शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद इस टीम को जीतना आता है। पहले भी कई बार टीम ऐसा कर चुकी है। फैंस एक बार फिर इस टीम को चैंपियन बनते देखना चाहेंगे।

भारतीय खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तरे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, पीयूष चावला, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, युद्धवीर सिंह चरक।

विदेशी खिलाड़ी: कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज), क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका), मार्को जेन्सन (दक्षिण अफ्रीका), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), जेम्स नीशम (न्यूजीलैंड), एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड), क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया), नाथन कूल्टर-नाइल (ऑस्ट्रेलिया)।

राजस्थान रॉयल्स

IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन। - फोटो : सोशल मीडिया
  • सात में से तीन मैच जीतकर टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। टीम का रन रेट भी खराब है। आगे के मैचों में इसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में टीम को आगे के मैचों में बेहतर खेल दिखाना होगा।
  • अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को बाकी बचे सात मैचों में से कम से कम पांच जीतने होंगे। 
  • संजू सैमसन 277 रन के साथ टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद जोस बटलर का नंबर आता है। उन्होंने 254 रन बनाए हैं।
  • क्रिस मॉरिस 14 विकेट के साथ इस सीजन टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने 8 विकेट लिए हैं।
  • टीम की आगे की राह काफी मुश्किल है। पहले फेज में मुख्य भूमिका निभाने वाले कई अहम खिलाड़ी दूसरे फेज में नहीं रहेंगे। इसमें जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर शामिल हैं। हालांकि लियाम लिविंगस्टोन फॉर्म में हैं और उनसे टीम को काफी उम्मीद होगी।

भारतीय खिलाड़ी: संजू सैमसन (कप्तान), आकाश सिंह, अनुज रावत, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मारकंडे, राहुल तेवतिया, रियान पराग, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, यशस्वी जायसवाल

विदेशी खिलाड़ी: क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका), डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका), तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका), मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश), ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड), ओशेन थॉमस (वेस्टइंडीज), एविन लुईस (वेस्टइंडीज), लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड)।

पंजाब किंग्स

IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team
पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल। - फोटो : सोशल मीडिया।
  • आठ मैच खेल चुकी पंजाब ने पहले फेज में सिर्फ तीन मैच जीते थे। टीम छह अंकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है। टीम का नेट रन रेट राजस्थान से भी बेकार है।
  • अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को बाकी बचे छह मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतने होंगे। 
  • कप्तान राहुल 331 रन के साथ टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 260 रन बनाए हैं।
  • पहले फेज में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा आठ विकेट झटके। इसके अलावा अर्शदीप सिंह के नाम सात विकेट हैं।
  • टीम ने सीजन की शुरुआत जीत से की थी। इसके बाद वे लगातार तीन मैच हारे। इन तीनों मैचों में उन्होंने पहले बल्लेबाजी की थी। पहले फेज में कप्तान राहुल पेट पथरी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि, अब वे उपलब्ध हैं।

भारतीय खिलाड़ी: केएल राहुल (कप्तान), अर्शदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, दीपक हुड्डा, हरप्रीत बरार, ईशान पोरेल, जलज सक्सेना, मनदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, सरफराज खान, सौरभ कुमार, शाहरुख खान, उत्कर्ष सिंह

विदेशी खिलाड़ी: क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), फैबियन एलेन (वेस्टइंडीज), नाथन एलिस (ऑस्ट्रेलिया), मोइसेस हेनरिक्स (ऑस्ट्रेलिया), एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका), आदिल राशिद (इंग्लैंड), क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड)।
 

कोलकाता नाइटराइडर्स

IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team
कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन। - फोटो : सोशल मीडिया
  • पहले फेज में टीम सात में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है। टीम के सिर्फ चार अंक है और अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।
  • अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को कम से कम छह मैच जीतने होंगे। इसके साथ ही रन रेट को भी सुधारना होगा। तभी इसके प्लेऑफ में पहुंचने की गुंजाइश बन सकती है।
  • टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है। सिर्फ एक बल्लेबाज ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। नीतीश राणा के नाम 201 रन हैं। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 187 रन बनाए हैं।
  • पैट कमिंस के हटने के बाद दूसरे फेज में गेंदबाजी में मुश्किलें बढ़ेंगी। वे पहले फेज में टीम के सबसे ज्यादा विकेट (नौ) लेने वाले गेंदबाज थे। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 और वरुण चक्रवर्ती ने 7 विकेट लिए हैं।

भारतीय खिलाड़ी: दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, करुण नायर, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, पवन नेगी, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, गुरकीरत सिंह, संदीप वॉरियर, शेल्डन जैक्सन, शिवम मावी, शुभमन गिल, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवती, वेंकटेश अय्यर।

विदेशी खिलाड़ी: इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज), सुनील नरेन (वेस्टइंडीज), टिम साउथी (न्यूजीलैंड), बेन कटिंग (ऑस्ट्रेलिया), लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड), टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)।

सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2021: Updated squads of all eight teams for second half, all team's status bowlers, batsmen all rounders spinners in each team
हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन। - फोटो : सोशल मीडिया
  • हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। टीम सात में से सिर्फ एक मैच जीत सकी है। कप्तानी में बदलाव से टीम को काफी फर्क पड़ा। बीच सीजन ही डेविड वॉर्नर को हटाकर केन विलियम्सन को कप्तानी सौंपी गई थी।
  • टीम के लिए फिलहाल बेस्ट प्लइंग-11 चुनना सबसे बड़ी चुनौती है। अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को सात में से सभी सात मैच जीतने होंगे। 
  • जॉनी बेयरस्टो इस सीजन टीम के बेस्ट बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने सबसे ज्यादा 248 रन बनाए। हालांकि दूसरे फेज में वे नहीं रहेंगे। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर हुई है। 
  • उम्मीद के मुताबिक राशिद खान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। पहले फेज में उनके नाम 10 विकेट हैं। इसके अलावा खलील अहमद ने 4 विकेट झटके हैं।
  • पहले लेग में कप्तानी से हटाने के बाद वॉर्नर को बेंच पर बिठाया गया था। ऐसे में वे टीम में वापसी करेंगे। वे विलियम्सन या साहा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। पहले फेज में कोई भी खिलाड़ी फॉर्म में नहीं था। इस फेज में उन्हें लय ढ़ूंढना ही होगा।

भारतीय खिलाड़ी: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित, केदार जाधव, खलील अहमद, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, विजय शंकर, विराट सिंह, ऋद्धिमान साह

विदेशी खिलाड़ी: केन विलियमसन (न्यूजीलैंड, कप्तान), डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), राशिद खान (अफगानिस्तान), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान), मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान), जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), जेसन रॉय (इंग्लैंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed