फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Star Sports announce star-studded commentary panel for UAE leg

IPL 2021: आ गई कमेंटेटरों की लिस्ट, हिंदी-अंग्रेजी मिलाकर कुल 23 लोग करेंगे कमेंट्री, जानें कौन कौन हैं शामिल

Sun, 12 Sep 2021 07:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Star Sports announce star-studded commentary panel for UAE leg
हर्षा भोगले - फोटो : ट्विटर

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने सभी कमेंटेटरों का एलान कर दिया है। कमेंटेटर्स की फेहरिस्त में हिंदी और अंग्रेजी दोनों मिलाकर कुल 23 लोग शामिल हैं। अंग्रेजी कमेंटेटरों में हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर सहित 14 नाम शामिल हैं। वहीं, हिंदी कमेंटेटरों में आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा सहित ये नाम शामिल हैं। बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


पहले चरण को चार मई को किया गया था स्थगित
बता दें कि आईपीएल 2021 के पहले चरण को कोरोना महामारी के कारण चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


इंग्लिश कमेंटेटर्स
हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर, एल शिवरामाकृष्णन, मुरली कार्तिक, दीप दासगुप्ता, अंजुम चोपड़ा, केविन पीटरसन, इयान बिशप, मैथ्यू हेडन, एलन विकलिंस, डैनी मॉरिसन, साइमन डूल, पौमी म्बांग्वा और निकोलस नाइट।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी कमेंटेटर्स
आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, गौतम गंभीर, पार्थिव पटेल, निखिल चोपड़ा, तान्या पुरोहित, किरण मोरे, जतिन सप्रू और सुरेन सुंदरम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed