फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Ruturaj Gaikwad could be long term Chennai Super kings captain after MS Dhoni

IPL 2021: धोनी के बाद कौन होगा सीएसके का लंबे समय तक कप्तान, यह युवा खिलाड़ी रेस में सबसे आगे

Sun, 10 Oct 2021 09:07 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 10 Oct 2021 09:07 AM IST
सार

एमएस धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय तक के लिए कौन कप्तान होगा यह सवाल सबसे जेहन में हैं। धोनी इस साल या अगले सत्र के बाद आईपीएल से संन्यास ले लेंगे। वह साल 2008 से सीेएसके के कप्तान हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021 Ruturaj Gaikwad could be long term Chennai Super kings captain after MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह इस सीजन या अगले सत्र के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लेंगे। सीएसके के फैंस के जेहन में यह सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय तक कप्तान कौन होगा। आईपीएल के दो सत्र को अगर छोड़ दिया जाए तो धोनी 2008 से सीएसके के कप्तान हैं। 

विज्ञापन


लंबे समय तक वाले कप्तान की जरूरत

चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी के बाद उनके जैसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले खिलाड़ी की जरूरत है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वह अभी 24 वर्ष के हैं और लंबे वक्त तक यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं। 
विज्ञापन


ऋतुराज को रिटेन कर सकती है फ्रेंचाइजी

ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2020 में आईपीएल डेब्यू करते हुए चेन्नई की तरफ से खेले। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाते हुए 204 रन बनाए। लेकिेन 2021 में जिस तरह से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है वह काबिलेतारीफ है। ऋतुराज अब सीएसके के भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फ्रेंचाइजी उन्हें जरूर रिटेन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सत्र में ऋतुराज का जलवा

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे आईपीएल के दूसरे सत्र में ऋतुराज का जलवा रहा। वह यूएई में दूसरे सत्र में सबसे अधिक 337 रन बनाने में सफल रहे हैं। जहां तक आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात है तो वह चौथे नंबर पर बरकरार है। वह इस सत्र में 533 रन बना चुके हैं। इस सीजन में ऋतुराज चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। 


यह खिलाड़ी दे रहा ऋतुराज को कड़ी टक्कर

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के रेस में भले ही ऋतुराज सबसे आगे हों लेकिन उनकी ही टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जडेजा लंबे अरसे से सीएसके के साथ जुड़े हैं। उन्हें ऋतुराज से कहीं ज्यादा अनुभव भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed