फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 RR vs KKR match prediction who is better side, head to head stats

IPL 2021: एक ही नाव पर सवार KKR और RR, दोनों ही परेशान, जीत की पटरी पर लौटने को बेकरार

Sat, 24 Apr 2021 08:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Apr 2021 08:22 AM IST
सार

मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

विज्ञापन
IPL 2021 RR vs KKR match prediction who is better side, head to head stats
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण लगातार हार से आहत कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम होने वाले मैच में आमने-सामने होंगे तो उनका लक्ष्य एक दूसरे की कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत की राह पर लौटना होगा। इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम केकेआर और कम अनुभवी संजू सैमसन के नेतृत्व में खेल रही रॉयल्स की टीम अभी तक इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। दोनों टीमों की समस्या लगभग एक जैसी हैं। उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने और साझेदारियां निभाने में असफल रहे हैं। दोनों टीमों के पिछले मैचों में निचले मध्यक्रम ने स्थिति संभाली लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।

विज्ञापन

केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, लेकिन इसके बाद उसे लगातार तीन मैच गंवाए हैं। केकेआर अंकतालिका में चार मैचों में एक जीत से छठे स्थान पर है और अब उसका सामना अंतिम स्थान पर काबिज रॉयल्स से है जिसने चार मैचों में तीन हार झेली हैं। अब इन दोनों टीमों की निगाहें अपना अभियान पटरी पर लाने पर टिकी रहेंगी। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद पैट कमिंस की शानदार बल्लेबाजी से केकेआर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत की स्थिति में पहुंच गया था, लेकिन आखिर में उसे 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर शुभमन गिल और मोर्गन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर के लिए दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल का फार्म में लौटना सकारात्मक पहलू है। ऐसी स्थिति में रसेल को ऊपरी क्रम में भेजना गलत निर्णय नहीं होगा क्योंकि कमिन्स निचले मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं। राजस्थान रॉयल्स इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों 10 विकेट की करारी हार झेलने के बाद उतरेगा। सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने अभी तक केवल अपना दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता था।

सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 119 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। उनके अलावा जोस बटलर, मनन वोहरा और डेविड मिलर की खराब फार्म ने टीम की समस्याएं बढ़ा दी हैं। गेंदबाजी भी रॉयल्स के लिए चिंता का विषय है क्योंकि क्रिस मौरिस और मुस्तफिजुर रहमान रनों पर अंकुश लगाने में असफल रहे हैं। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के चोटिल होने से उसकी परेशानी बढ़ गई हैं जबकि लियाम लिविंगस्टोन लगातार जैव सुरक्षित वातावरण में रहने के कारण हट गए हैं।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडे, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।

कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सिफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed