फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Royal Challengers Bangalore win opening match against Mumbai Indians by two wickets

IPL 2021: आरसीबी की मुंबई पर अंतिम गेंद पर जीत, दो विकेट से हराया, हर्षल ने लिए पांच विकेट

Sat, 10 Apr 2021 06:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 10 Apr 2021 06:35 AM IST
सार

  • आरसीबी के पहले गेंदबाज हैं हर्षल जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 5 विकेट लिए
  • अपना 100वां आईपीएल मैच खेल रहे चहल ने चार ओवरों में 41 रन लुटाए

विज्ञापन
IPL 2021: Royal Challengers Bangalore win opening match against Mumbai Indians by two wickets
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

आईपीएल-14 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। आरसीबी की टीम चौथी बार किसी आईपीएल सीजन के पहले मैच में उतरी थी। पिछले तीन मैचों में उसे जीत नहीं मिली थी लेकिन इस बार विराट की टीम ने जीत से शुरुआत की है। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (5/27) की मदद से आरसीबी ने आईपीएल-14 के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 159 रन तक सीमित रखा और फिर विराट (33), मैक्सवेल (39) और डीविलियर्स (48) की मदद से अंतिम गेंद पर 8 विकेट पर 160 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मुंबई की टीम 2013 से अपना शुरुआती मुकाबला नहीं जीत पाई और यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। 

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली (33) साथी वाशिंगटन सुंदर (10) के साथ पारी की शुरुआत को उतरे। पांचवें ओवर में सुंदर को क्रुणाल ने लिन के हाथों कैच करा दिया। आठ गेंद बाद रजत पाटीदार (08) को बोल्ट ने बोल्ड कर दिया। पावरप्ले के पहले छह ओवरों में टीम का स्कोर दो विकेट पर 46 रन था। मुंबई ने कोहली को 20 रन पर रनआउट करने का मौका गंवा दिया था जब हार्दिक का थ्रो निशाने पर नहीं लगा था। 13वें ओवर में अपना दूसरा स्पैल फेंकने आए बुमराह ने कोहली को एलबीडब्ल्यू किया। विराट ने 29 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। मैक्सवेल (39) के साथ उनकी तीसरे विकेट पर 52 रन की साझेदारी हुई। उसके बाद जेनसन ने 15वें ओवर में मैक्सवेल और शाहबाज को आउट कर आरसीबी को दोहरा झटका दिया। 

विज्ञापन

डीविलियर्स अर्द्धशतक से चूके 
अंतिम पांच ओवरों में आरसीबी को 50 रन की जरूरत थी। डीविलियर्स (48) ने चहल पर एक चौका और छक्का जड़ा। इस ओवर में 15 रन आए। क्रिस्टियन (01) बुमराह का शिकार बने। विकेट गिर रहे थे लेकिन दूसरे छोर पर डीविलियर्स खड़े थे जिन्होंने बोल्ट के 18वें ओवर में एक चौका और छक्का जड़ा। बुमराह के 19वें ओवर में 12 रन पर और जैमीसन रनआउट हो गए। अंतिम ओवर में सात रन चाहिए थे पहली तीन गेंदों पर चार रन आ गए। अंतिम तीन गेंदों पर तीन रन चाहिए थे कि डीविलियर्स रनआउट हो गए। पांचवीं गेंद पर स्कोर बराबर हो गया और अंतिम गेंद पर हर्षल ने एक रन लेकर आरसीबी को जिता दिया। 

कप्तान कोहली का सही दांव  
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बल्लेबाजी पर उतारा था। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (19) लिन के साथ हुई गलतफहमी के बीच चौथे ओवर में ही रनआउट हो गए थे। क्रिस लिन (49) और सूर्यकुमार यादव (31) ने दूसरे विकेट पर 70 रन जोड़े। सूर्य का विकेट आईपीएल का अपना पहला मैच खेल रहे जैमीसन को मिला। सूर्यकुमार ने जैमीसन पर डीप मिडविकेट पर शानदार छक्का भी जड़ा था। रिजर्व ओपनर लिन को सुंदर ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इशान (28) और हार्दिक (13) भी हर्षल पटेल का शिकार बने थे। पावरप्ले में मुंबई ने एक विकेट पर 41 रन बनाए थे।

डेथ ओवरों में फंसी मुंबई
 बेंगलोर के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम चार ओवरों में मुंबई महज 25 रन बना पाई जो पिछले पांच साल में उसका अंतिम ओवरों में सबसे खराब प्रदर्शन है। हर्षल के अंतिम ओवर में चार विकेट गिरे और महज एक रन बना। हर्षल ने पहली दो गेंदों पर क्रुणाल (07) और किरोन पोलार्ड (07) और चौथी गेंद पर जेनसन (00) को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। अंतिम गेंद पर राहुल चाहर रनआउट हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed