फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Qualifier 1: MS Dhoni Had That Look In His Eyes Before Going To Bat, Says coach Stephen Fleming

IPL 2021: सीएसके की शानदार जीत के बाद कोच फ्लेमिंग हुए धोनी के मुरीद, बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के पीछे की बताई वजह

Mon, 11 Oct 2021 06:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 Oct 2021 06:25 PM IST
सार

मैच की समाप्ति के बाद, सीएसके के कोच स्टेफेन फ्लेमिंग ने धोनी की जमकर तारीफ की। फ्लेमिंग ने कहा, 'एमएस धोनी की आंखों में वह बात थी और इसलिए उन्होंने कप्तान को नहीं रोका।'

विज्ञापन
IPL 2021 Qualifier 1: MS Dhoni Had That Look In His Eyes Before Going To Bat, Says coach Stephen Fleming
stephen fleming-dhoni

विस्तार

आईपीएल 2021 में रविवार को पहला क्वालीफ़ायर खेला गया। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौंवीं बार फाइनल का टिकट पक्का किया। मैच के आखिरी में एक बार फिर से चेन्नई के कप्तान धोनी अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने छह गेंदों में 18 रन बनाए ,जिसमें 12 रन आखिरी ओवर की चार गेंदों में आए।   

विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को जब 11 गेंदों में 24 रनों की दरकार थी तब धोनी बल्लेबाजी क्रम में रविंद्र जडेजा से ऊपर आए। उन्होंने पारी की दूसरी ही गेंद पर आवेश खान को छक्का जड़ा। मैच की समाप्ति के बाद, सीएसके के कोच स्टेफेन फ्लेमिंग ने धोनी की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


फ्लेमिंग ने कहा, 'एमएस धोनी की आंखों में वह बात थी और इसलिए उन्होंने कप्तान को नहीं रोका।' फ्लेमिंग ने कहा, 'मैं बताऊं, जब कप्तान की आंखों में वह बात नजर आए और वह खुद कहे कि मैं जा रहा हूं तो यह बिल्कुल अलग होता है और आज वैसा ही था। इसलिए मैंने उसे नहीं रोका और परिणाम सबके सामने है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसके के कोच ने कहा, 'बल्लेबाजी पर जाने से पहले धोनी ने उनसे काफी लंबी तकनीकी बातचीत की थी। हमने काफी बात की और मुझे लगता है कि हमने काफी लंबे समय बाद 20 ओवरों में इतनी बात की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed