{"_id":"616093e08ebc3e42667ed737","slug":"ipl-2021-purple-cap-and-orange-cap-race-after-the-league-round","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: पूरे हुए लीग राउंड के 56 मुकाबले, देखें पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में कौन है आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: पूरे हुए लीग राउंड के 56 मुकाबले, देखें पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में कौन है आगे
Sat, 09 Oct 2021 11:37 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:37 AM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 56 लीग मुकाबले खेल लिए गए हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अभी तक के पर्पल (सर्वाधिक विकेट) और ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) के दावेदारों पर।
विज्ञापन
आईपीएल 2021: पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 56 लीग मुकाबले खेल लिए गए हैं। इसी के साथ नॉकआउट स्टेज के लिए चार टीमों के नाम भी सामने आ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स ये वो चार टीमें हैं जो अब क्वालीफ़ायर और एलिमिनेटर खेलेंगी। इस सीजन में अब फाइनल लेकर कुल चार मैच और बाकी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अभी तक के पर्पल (सर्वाधिक विकेट) और ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) के दावेदारों पर।
विज्ञापन
पर्पल कैप के दावेदार
- हर्षल पटेल: पहले बात करते हैं लीग स्टेज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की। यहां पर अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल सबसे आगे हैं। उन्होंने अभी तक 14 मैचों में 30 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत भी 14.66 की रही है। हर्षल ने टूर्नामेंट में एक हैट्रिक समेत पांच विकेट भी अपने नाम किए हैं। हर्षल आईपीएल में इतिहास रचने से सिर्फ तीन विकेट दूर हैं। वह तीन विकेट लेते ही एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के ड्वेन ब्रावो (32) के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। ब्रावो ने 2013 में कुल 32 विकेट चटकाए थे। हर्षल की टीम आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, ऐसे में हर्षल के पास कम से कम एक मैच खेलने का मौका है।
- आवेश खान: इस सीजन में सर्वाधिक विकेट की सूची में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान मौजूद हैं। आवेश ने अभी तक 14 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। दिल्ली की टीम अभी कम से कम दो मैच और खेलेगी।
- जसप्रीत बुमराह: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 14 मैचों में 21 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। मुंबई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
- मोहम्मद शमी: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस सूची में हैं। वह 14 मैचों में 19 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं। हालांकि उनकी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
- राशिद खान: इस लिस्ट में अखिरी नंबर पर मौजूद हैं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार स्पिनर राशिद खान। उनके नाम 14 मैच में 18 विकेट हैं और उनकी टीम भी अब बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑरेंज कैप के दावेदार
- केएल राहुल: लीग के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में इस बार भी पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल शीर्ष पर हैं। आईपीएल 2020 के ऑरेंज कैप विजेता राहुल इस बार भी 600 से अधिक रन के साथ सबसे ऊपर हैं। राहुल ने इस सीजन में 13 मुकाबलों में 62.60 की औसत और 138.80 की स्ट्राइक रेट से 626 रन बनाए हैं। वह इस समय सर्वाधिक छक्के (30) और सबसे अधिक अर्धशतक (6) लगाने वाले खिलाड़ी भी बने हुए हैं। हालांकि उनकी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
- फाफ डुप्लेसिस: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस सर्वाधिक रनों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 14 मैचों में 45.50 की औसत और 137.5 की स्ट्राइक रेट से 546 रन बनाए हैं। उनकी टीम को भी अभी कम से कम दो मैच खेलने हैं।
- शिखर धवन: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 14 मैचों में 544 रन बनाकर तीसरे पायदान पर हैं। उनकी टीम भी प्लेऑफ में है और कम से कम दो मैच और खेलेगी।
- ऋतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स के एक और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस सूची में शामिल हैं। ऋतुराज ने 14 मैचों में 533 रन बनाए हैं और उनके पास भी अभी कम से कम दो मैच और हैं।
- ग्लेन मैक्सवेल: इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल। मैक्सवेल 14 मैचों में 498 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं। उनकी टीम भी कम से कम एक मैच खेलेगी।