फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Play off equation Punjab still can go to play offs after loss

IPL 2021 Playoffs: हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब, जानिए क्या है चौथे पायदान का समीकरण

Sun, 03 Oct 2021 08:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Oct 2021 08:30 PM IST
सार

पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने आखिरी मैच में चेन्नई को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके साथ ही उसे कोलकाता, मुंबई और राजस्थान की हार की दुआ करनी होगी। 
 

विज्ञापन
IPL 2021 Play off equation Punjab still can go to play offs after loss
पंजाब की टीम हार के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार के बावजूद पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। हालांकि इस जीत के साथ बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है।  चेन्नई, दिल्ली और बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं और चौथे स्थान के लिए अभी भी चार टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं। हालांकि पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता, मुंबई और राजस्थान की हार की दुआ करनी होगी। अगर ये टीमें अपने एक-एक मैच हारती हैं और पंजाब अपना आखिरी मैच अच्छे अंतराल से जीत जाती है तो चौथे स्थान पर पंजाब की टीम होगी और उसे एलिमिनेटर मैच खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पंजाब के लिए क्या हैं समीकरण

पंजाब की टीम 13 मैचों में 5 जीत के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। अभी पंजाब का एक मैच बचा है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे वह मैच हर हाल में बड़े अंतर जीतना होगा। हालांकि अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद चेन्नई की टीम को बड़े अंतर से हराना पंजाब के लिए आसान नहीं होगा। यदि पंजाब ऐसा कर पाती है तो उसे बाकी टीमों के नतीजों का इंतजार करना होगा। रन रेट के मामले में पंजाब मुंबई और राजस्थान से आगे हैं। ऐसे में अगर ये दोनों टीमें एक-एक मैच हार जाती हैं और कोलकाता बड़े अंतर से कोई मैच हारती है तो पंजाब चौथे स्थान पर आ जाएगी और प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी चौथे स्थान में पहुंच सकती हैं चार टीमें

  • कोलकाता अपने दोनों मैच जीतती है तो उसके 14 अंक होंगे और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 
  • अगर कोलकाता, राजस्थान और मुंबई अपने एक-एक मैच हारती हैं और पंजाब अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतती है तो कोलकाता से बेहतर नेट रन रेट होने पर वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
  • राजस्थान अपने दोनों मैच जीतती है तो उसके भी 14 अंक होंगे और आसानी से प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम होगी। राजस्थान के बाकी दो मैच मुंबई और कोलकाता से हैं। इसलिए उसके जीतने पर बाकी दोनों टीमें अपने आप हार जाएंगी और नेट रन रेट का फेर नहीं होगा।
  • मुंबई अपने दोनों मैच जीतती है तो उसके 14 अंक होंगे, लेकिन कोलकाता के भी 14 अंक होने पर नेट रन रेट का फेर फंसेगा। ऐसे में मुंबई को कोलकाता की हार की दुआ करनी होगी या बहुत बड़े अंतर से दोनों मैच जीतने होंगे। 
विज्ञापन

आईपीएल 2021 अंकतालिका

टीम मैच जीते हारे प्वाइंट्स नेट रन रेट
चेन्नई सुपरकिंग्स 12 9 3 18 +0.829
दिल्ली कैपिटल्स 12 9 3 18 +0.551
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर 12 8 4 16 -0.157
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 7 10 +0.302
पंजाब किंग्स  13 5 8 10 -0.241
राजस्थान रॉयल्स  12 5 7 10 -0.337
 मुंबई इंडियंस 11 4 7 8 -0.453
सनराइजर्स हैदराबाद 11 2 9 4 -0.490
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed