फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 pbks vs mi playing 11 Predicted of Mumbai Indians and Punjab Kings

PBKS vs MI Playing 11: इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स

Fri, 23 Apr 2021 02:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 23 Apr 2021 02:07 PM IST
सार

पंजाब और मुंबई की टीम के बीच आईपीएल में अबतक मुंबई भारी पड़ी है। आईपीएल के पिछले पांच मुकाबलों में से मुंबई ने तीन में जीत दर्ज की है। वहीं दो मुकाबले पंजाब ने अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन
IPL 2021 pbks vs mi playing 11 Predicted of Mumbai Indians and Punjab Kings
मुंबई-पंजाब - फोटो : IPL official web

विस्तार

चेन्रई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज शाम पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होनी है। आईपीएल में अबतक दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए है, जिनमें 14 मुकाबले मुंबई ने अपने नाम किए हैं। वहीं पंजाब की टीम ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। खिताब की पांच बार की विजेता मुंबई ने मौजूदा सीजन में अबतक अपने पहले चार मुकाबलों में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


वहीं पंजाब की टीम चार मुकाबले में से एक ही मैच जीत पाई है। मुंबई ने अपना पिछला मुकाबला दिल्ली से गंवाया था। वहीं अपने पिछले मैच में हैदराबाद के हाथों पंजाब किंग्स को नौ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अंक तालिका में इस वक्त जहां मुंबई की टीम चौथे स्थान पर है वहीं पंजाब सातवें स्थान पर है।

विज्ञापन

पंजाब की संभावित एकादश

पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है, उसके गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का बल्ला कुंद पड़ रखा है जबकि वेस्टइंडीज के उनके साथी निकोलस पूरन भी नहीं चल पा रहे हैं। टीम अगर इस मैच में नहीं जीती तो प्लेऑफ की उम्मीदें धूमिल पड़ती जाएगी।

टीम चयन में राहुल की अनुभवहीनता टीम को भारी पड़ रही है। दीपक हुड्डा ने अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखाई है, लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन और रीले मेरेडिथ ने भी टीम को निराश किया है। पंजाब अब मुरूगन अश्विन की जगह रवि बिश्नोई को अंतिम एकादश में रख सकता है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, मोजेज हेनरिक्स, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंग

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नल्कंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

मुंबई की संभावित एकादश

वहीं बात करे मुंबई की तो टीम सीजन का अपना पहला मुकाबला हारी थी। तो वहीं दो जीत के बादमुंबई को पिछले मुकाबले में दिल्ली के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। मुंबई की टीम में हार्दिक और ईशान किशन ने जहां अबतक कुछ खास नहीं किया वहीं पोलार्ड भी इस साल फीके नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार सारा दारोमदार उठाते दिख रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में बुमराह और बोल्ट ने अपना कमाल बनाए रखा है। 

संभावित एकादश: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव/जेम्स नीशाम

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्कोन जेनसन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, यशवीर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed