IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने दूसरे चरण के लिए शुरू की ट्रेनिंग, CSK से होगी पहली भिड़ंत
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के दूसरे चरण के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। शनिवार को टीम के खिलाड़ियों ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। बता दें कि लीग के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। मुंबई दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करेगी।
Ahead of the UAE leg of the IPL 2021, Mumbai Indians players had their first training session today at Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi.
विज्ञापन
(Pic courtesy: Mumbai Indians) pic.twitter.com/pMhFLBtK0J— ANI (@ANI) August 21, 2021