फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Mumbai Indians mentor Sachin Tendulkar arrives in UAE

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे यूएई, कप्तान रोहित सहित तीन खिलाड़ी पहुंचकर हैं क्वारंटीन

Sun, 12 Sep 2021 07:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Mumbai Indians mentor Sachin Tendulkar arrives in UAE
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले टीम इंडिया के महान बल्लेबाज व आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर रविवार को यूएई पहुंच चुके हैं। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर दी। इससे पहले शनिवार को कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह अपने अपने परिवारों के साथ चार्टर्ड प्लेन से यूएई पहुंच थे। अबू धाबी में छह दिनों तक क्वारंटीन रहने के बाद ये खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ेंगे। मैनचेस्टर से रवानगी से पहले इन खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। वहां (अबू धाबी) पहुंचने के बाद भी इन खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

विज्ञापन

 
दूसरे चरण का पहला मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच

बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। पहले दिन यानी 19 को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि आईपीएल 2021 को कोरोना महामारी के कारण इसी साल चार मई को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed