फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Mumbai Indians and Rajasthan Royals battle to be held in Delhi today these players can be in Playing 11

आईपीएल 2021: आज दिल्ली में होगी मुंबई इंडियंस व राजस्थान रॉयल्स की जंग, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये खिलाड़ी

Thu, 29 Apr 2021 01:09 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 29 Apr 2021 01:09 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 23 मुकाबले हुए हैं। इनमें से दोनों ही टीमों ने 11-11मुकाबले अपने नाम किए हैं, तो वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। दोनों ही टीमें आंकड़ों में बराबरी पर हैं। ऐसे में मुकाबला कांटे का होगा। 

विज्ञापन
IPL 2021 Mumbai Indians and Rajasthan Royals battle to be held in Delhi today these players can be in Playing 11
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 24वें मुकाबले में रोमांच भी अलग होगा जब रोहित की मुंबई के सामने होगी सैमसन के रॉयल्स की चुनौती। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में आज यानी बृहस्पतिवार (29 अप्रैल) की दोपहर को खेले जाने वाले इस मुकाबले में भरपूर रोमांच होने की उम्मीद है। आईपीएल 2021 में अब तक मुंबई की टीम ने अपने खेले गए पांच मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है। वहीं राजस्थान की टीम ने भी पांच में से दो मुकाबले ही अपने नाम किए हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमें आईपीएल 2021 में अपनी जीत की गाड़ी को वापस पकड़ना चाहेंगी। 

विज्ञापन


कांटे की होगी टक्कर
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 23 मुकाबले हुए हैं। इनमें से दोनों ही टीमों ने 11-11मुकाबले अपने नाम किए हैं, तो वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। दोनों ही टीमें आंकड़ों में बराबरी पर हैं। ऐसे में मुकाबला कांटे का होगा। 
विज्ञापन


आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबलों में से एक मुकाबला मुंबई ने अपने नाम किया था। वहीं एक मुकाबले में राजस्थान को जीत मिली थी। पिछले सीजन में जहां एक ओर मुंबई ने आईपीएल का अपना पांचवां खिताब जीता था, वहीं राजस्थान की टीम ने सीजन आठवें स्थान पर खत्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2021 में दोनों टीमों का सफर   

आईपीएल 2021 में इस वक्त दोनों टीमों की स्थिति लगभग एक सी है। अब तक दोनों ही टीमों ने सीजन में अपने पांच मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो मुकाबले दोनों ही टीमों ने जीते हैं। नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से जहां मुंबई की टीम चार अंकों के साथ अंक तालिका में इस वक्त चौथे स्थान पर है।

वहीं, राजस्थान की टीम खराब नेट रन रेट की वजह से अंक तालिका में चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। मुंबई की टीम ने आईपीएल 2021 में अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स से गंवाया था। वहीं राजस्थान की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

मुंबई इंडियंस के संभावित 11 प्लेयर

पिछले मुकाबले में हार के बाद भी मुंबई की टीम प्लेइंग 11 में कुछ खास बदलाव करती नजर नहीं आ रही है। हालांकि जयंत यादव की जगह मारको जैनसन या एडम मिले में से किसी को मौका मिल सकता है। वहीं क्विंटन डिकॉक की जगह क्रिस लीन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। 

इस बार रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, ईशान किशन, क्विंनटन डिकॉक/ क्रिस लिन , कृणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चहर, मार्को जामसेन/ एडम मिले टीम में शामिल हो सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के संभावित 11 प्लेयर
पिछले मुकाबले में मिली जीत के बाद राजस्थान की टीम प्लेइंग 11 ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। हालांकि, चेतन साकरिया की जगह श्रेयस गोपाल को टीम में जगह मिल सकती है। 

राजस्थान रॉयल्स के संभावित 11 खिलाड़ियों में संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, जॉस बटलर, शिवम दुबे, रियान पराग, क्रिस मौरिस, चेतन साकरिया / श्रेयस गोपाल, जयदेव उनदकत, मुस्तफिजुर रहमान को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed