MI vs CSK: धोनी और सीएसके की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेंगे यह दो मैच विनर खिलाड़ी!
इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र की शुुरुआत आज से होने जा रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि उसके दो मैच विजेता खिलाड़ियों के मुकाबले में खेलने के चांस न के बराबर हैं।
विस्तार
इंडियन प्रीमियर 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज से हो रही है। दूसरे सत्र का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच दुबई में होगा। मुबई के खिलाफ होने वाले इस मैच से पहले सीएसके और कप्तान एमएस धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि, उनके दो स्टार खिलाड़ियों के इस मैच में खेलने की संभावना न के बराबर है।
दो मैच विजेता खिलाड़ियों के बाहर बैठने की उम्मीद
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में आज दो मैच विनर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे। सीएसके की टीम के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और बेहतरीन ऑलराउंडर सैम करन का खेल पाना मुश्किल है। सीएसके के नजरिए से अगर देखा जाए तो यह दोनों मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इनका न खेल पाना टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
दोनों खिलाड़ियों के न खेलने की वजह
फाफ डु प्लेसिस आज के मैच में इसलिए बाहर हो सकते हैं क्योंकि बीते दिनों उन्हें चोट लगी थी। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह से फाफ 15 सितंबर को सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के विरुद्ध फाइनल में नहीं खेल पाए थे। वह सीपीएल टीम सेंट लूसिया किंग्स का हिस्सा थे। खबरों के मुताबिक वह फिट हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें कुछ मैचों में मैदान पर उतारने का रिस्क नहीं लेना चाहेगा। जबकि, सैम करन का अभी पृथकवास समय पूरा नहीं हुआ है। इसलिए उनके खेलने के चांस न के बराबर हैं।
आज से शुरू होगा आईपीएल 2021 का दूसरा चरण
इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। इससे पहले कोरोना विस्फोट के चलते मई में आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। क्योंकि उस समय कई खिलाड़ी भी कोविड संक्रमित हो गए थे। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसे स्थगित करने का फैसला किया था। वहीं अगर सीएसके और मुंबई की बात की जाए तो दोनों आईपीएल की सफल टीमें हैं। मुंबई ने पांच पर खिताब अपने नाम किया है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तीन बार पर ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल रही है।