IPL 2021: माइकल वॉन ने विराट को लेकर कसा तंज, कहा- आईपीएल में कप्तानी को लेकर खुद को असफल मानेंगे कोहली
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है कि विराट आईपीएल में खुद को एक असफल कप्तान मानेंगे। कोहली ने आरसीबी के कप्तान के तौर पर अपना आखिरी मुकाबला सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के प्रति तल्ख टिप्पणी करने के लिए जाना जाता है। इस बार उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी लेकर बयान दिया है। उनका मानना है कि आरसीबी के कप्तान विराट को ऐसे रूप में याद किया जाएगा जहां वह आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सके। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के रूप में विराट का सफर सोमवार को समाप्त हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए एलिमिनटेर मैच में आरसीबी को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद विराट की टीम आईपीएल 2021 से बाहर हो गई। वॉन का मानना है कि टेस्ट कप्तान के रूप में विराट ने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी को लेकर वह हमेशा उलझन में रहे।
वऩडे-टी-20 की कप्तानी में दिखा फर्क
मीडिया से बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, कोहली भारतीय टेस्ट टीम और टेस्ट क्रिकेट के लिए शानदार काम कर रहे हैं, जिसके चलते भारतीय क्रिकेट का खूब विकास हो रहा है, लेकिन ईमानदारी से कहूं, उनमें भारत की तरफ से टी-2 इंटरनेशनल और वनडे की कप्तानी करने और आईपीएल में आरसीबी की तरफ से कप्तानी करने में काफी फर्क देखा गया। वॉन के मुताबिक, उन्हें जिस टीम और टैलेंट के साथ काम करना है वह अभी उनके साथ है। उन्होंने आगे कहा, बीते कुछ वर्षों में आरसीबी की टीम बल्लेबाजी में आगे निकल गई है, इस साल ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल और चहल की मौजूदगी में उनकी गेंदबाजी बेहतर रही लेकिन इसके बावजूद टीम फाइनल जीतने के लक्ष्य से दूर रह गई।
कप्तान के रूप में विराट का प्रदर्शऩ
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान 140 मैचों में की। जिसमें आरसीबी ने 66 जीते और 70 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। कोहली की कप्तानी में साल 2016 में आरसीबी फाइनल में पहुंची थी। लेकिन तब उसे खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। एक कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी टीम के लिए 139 पारियों में 4871 रन बनाए जिनमें पांच शतक शामिल हैं। इसके अलावा विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।