फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, KKR vs PBKS: Gautam Gambhir, Graeme Swann angry At 3rd Umpire After Rahul Tripathi's Catch was Disallowed

KKR vs PBKS: राहुल त्रिपाठी के कैच पर विवाद, गंभीर और ग्रीम स्वान ने केकेआर का समर्थन किया, कही ये बड़ी बात

Sat, 02 Oct 2021 05:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Oct 2021 05:32 PM IST
सार

स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि अंपायर का आउट न देना एक चौंका देने वाला फैसला था। इस फैसले से आईपीएल में किसी टीम का सफर खत्म हो सकता है। केएल राहुल आउट थे।

विज्ञापन
IPL 2021, KKR vs PBKS: Gautam Gambhir, Graeme Swann angry At 3rd Umpire After Rahul Tripathi's Catch was Disallowed
राहुल त्रिपाठी ने शानदार कैच लिया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शुक्रवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19.3 ओवर में 168 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में कोलकाता के राहुल त्रिपाठी के एक कैच पर विवाद शुरू हो गया है। कई बड़े दिग्गजों ने कोलकाता के समर्थन में बयान दिए हैं।
विज्ञापन

पंजाब की पारी के 19वें ओवर की घटना
दरअसल पंजाब की पारी के दौरान 19वें ओवर में शिवम मावी गेंदबाजी कर रहे थे। तब उन्हें जीत के लिए 10 गेंदों पर 11 रन चाहिए थे। तीसरी गेंद पर राहुल ने मिडविकेट की तरफ ऊंचा शॉट लगाया, जिसे वहां खड़े राहुल त्रिपाठी ने दौड़ते हुए डाइव लगाकर लपक लिया। इसके बाद कोलकाता की टीम जश्न मनाने लगी, लेकिन अंपायर ने कैच सफाई से ली गई है या नहीं, इसका फैसला टीवी अंपायर को करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2021, KKR vs PBKS: Gautam Gambhir, Graeme Swann angry At 3rd Umpire After Rahul Tripathi's Catch was Disallowed
आईपीएल में कोलकाता vs पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अंपायर ने राहुल को नॉटआउट दिया
टीवी अंपायर ने कई रिप्ले के बाद माना की गेंद जमीन को छू रही थी और केएल राहुल को नॉटआउट दिया। इसके बाद राहुल ने पांच रन और जोड़े और आखिरी ओवर में 67 रन बनाकर आउट हो गए। अब गौतम गंभीर और ग्रीम स्वान समेत कमेंट्री कर रहे कई पूर्व दिग्गजों का मानना है कि त्रिपाठी द्वारा लिया गया कैच क्लीन था और राहुल आउट थे। अगर राहुल का विकेट उस वक्त मिल जाता, तो कोलकाता के पास जीतने का मौका था। 

 
विज्ञापन

किसी टीम का सफर खत्म हो सकता है
स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि अंपायर का आउट न देना एक चौंका देने वाला फैसला था। इस फैसले से आईपीएल में किसी टीम का सफर खत्म हो सकता है। केएल राहुल आउट थे। उस फैसले के लिए रिप्ले में एक से ज्यादा बार देखने की जरूरत नहीं थी। स्लो-मो के बिना फैसला साफ था। इससे मैच का रुख पलट सकता था। हमने पंजाब को पहले भी आखिरी ओवरों में हारते देखा है। 

टीवी अंपायर का फैसला मजाक जैसा
वहीं, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्वान ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी की सबसे खराब अंपायरिंग देखी। राहुल आउट थे। त्रिपाठी ने जो कैच लिया वह शानदार था। इसके लिए टीवी अंपायर के पास भी जाने की जरूरत नहीं थी, लेकिन वह गए। टीवी अंपायर के पास क्रिकेट की कोई जानकारी नहीं है, वर्ना वह राहुल को आउट देते। टीवी अंपायर ने चार या पांच एंगल से रिव्यू किया, फिर भी उन्हें कैच साफ नहीं लगा। यह एक मजाक जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed