फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Ishan Kishan says i Had a chat with Virat Kohi, Hardik Pandya and Kieron Pollard; everyone was there to support me | MI vs RR

IPL 2021: फॉर्म में लौटे मुंबई इंडियंस के ईशान किशन, तूफानी पारी के बाद बोले- इन खिलाड़ियों से बात करके लौटा आत्मविश्वास

Wed, 06 Oct 2021 03:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Oct 2021 03:35 AM IST
सार

राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले किशन ने इस सीजन में आठ मैचों में 107 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 13.27 का रहा था।

विज्ञापन
IPL 2021: Ishan Kishan says i Had a chat with Virat Kohi, Hardik Pandya and Kieron Pollard; everyone was there to support me | MI vs RR
ईशान किशन, आईपीएल 2021 में मुंबई vs राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को करो या मरो मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। एमआई ने पहले राजस्थान को 90 रन पर रोका और फिर 70 गेंद शेष रहते बड़ी जीत हासिल की। इस जीत से मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता खुल गया है। एमाआई की जीत में ईशान किशन ने अहम रोल निभाया। उन्होंने 25 गेंदों पर 50 रन की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन


खराब फॉर्म के बाद आलोचनाएं झेल रहे ईशान किशन के लिए ये पारी महत्वपूर्ण है। पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान को टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। हालांकि, इस सीजन उनके प्रदर्शन में गिरावट आई थी।
विज्ञापन


राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले किशन ने इस सीजन में आठ मैचों में 107 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 13.27 का रहा था। पिछले सीजन ईशान ने 14 मैचों में 57.33 की औसत से 516 रन बनाए थे। फॉर्म के चलते इस सीजन रोहित शर्मा ने उन्हें कुछ मैचों में बाहर भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच जीतने के बाद ईशान किशन ने बताया कि राजस्थान के खिलाफ रन बनाने के बाद उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्हें विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड से बात करके आत्मविश्वास मिला। किशन ने कहा- क्रिकेट में उतार चढ़ाव खेल का हिस्सा है। मैंने विराट भाई, हार्दिक भाई और पोलार्ड से बात की। मुझे अब अगले मैच में इस लय को बरकरार रखना है।


आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम ने 70 गेंद शेष रहते बड़ी जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हए राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह इस सीजन गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed