IPL 2021: दूसरे चरण में किस टीम को होगा फायदा और किसे नुकसान, गौतम गंभीर ने बताया सबकुछ
- गौतम गंभीर ने बताया दूसरे चरण में किस टीम को होगा फायदा और किसे नुकसान
- दिनेश कार्तिक को केकेआर के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद
- 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरणका आगाज
- पहले चरण में खेले गए थे 29 मुकाबले, बाकी बचे 31 मुकाबले दूसरे चरण में होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से शुरू होगा। दूसरे चरण में बाकी बचे 31 मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। दूसरे चरण का पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बताया कि दूसरे चरण में किस टीम को सबसे ज्यादा फायदा होगा? गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' में कहा, यूएई में एक बार फिर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को फायदा हो सकता है।
मुंबई इंडियंस एक बार फिर बाजी मार सकती है- गंभीर
उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम इस स्थिति में है कि वो एक बार फिर से फाइनल में पहुंचकर टूर्नामेंट जीत सकती है। वहीं, अन्य फ्रेंचाइजियों के बारे में बात करते हुए कहा कि गंभीर ने कहा कि इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीम का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना मुश्किल नजर आ रहा है। अगर इन्हें प्लेऑफ तक पहुंचना है तो हर मैच जीतना होगा। वहीं, उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स का भी हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है। गंभीर ने कहा कि सीएसके और आरसीबी कुछ मैच हार भी जाते हैं तो उन्हें कोई ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
कार्तिक को केकेआर के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद
उधर, टीम के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक को भरोसा है कि उनकी टीम बाकी बचे सात में से छह मैच जीतकर आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। कार्तिक ने कहा, 'हम सात में से छह मैच जीतना चाहते हैं। यह सामान्य सी बात है। एक टीम के रूप में यही हमारा लक्ष्य है। एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाएंगे लेकिन अगले सात में से छह मैच जीतने की कोशिश करेंगे।' कार्तिक ने आगे कहा, 'पिछले साल जब हम यूएई में खेले थे तो कम मामूली अंतर से चूक प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गए थे। हमने क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम के बराबर मैच जीते लेकिन इसके बावजूद नॉकआउट में जगह नहीं बना सके। लगातार दो साल हम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहे। यह अब भी मुझे कष्ट देता है।' बता दें कि दो बार की पूर्व चैंपियन केकेआर के लिए आईपीएल 2021 का पहला चरण अच्छा नहीं रहा और टीम सात मैचों में सिर्फ दो में जीत दर्ज कर पाई। केकेआर की टीम अंकतालिका में नीचे है।
IPL 2021 को चार मई को स्थगित कर दिया गया था
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।