फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 former Team india batter Gautam Gambhir praised KL Rahul said He has got more ability than Kohli and Rohit

IPL 2021: गंभीर ने इस बल्लेबाज को बताया विराट-रोहित से बेहतर, तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

Fri, 08 Oct 2021 09:58 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 08 Oct 2021 09:58 AM IST
सार

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल की तारीफ की है। उनका कहना है कि राहुल के पास जितने शॉट हैं उतने शॉट मौजूदा समय में भारत के किसी भी बल्लेबाज के पास नहीें हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021 former Team india batter Gautam Gambhir praised KL Rahul said He has got more ability than Kohli and Rohit
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि राहुल के पास मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली से भी ज्यादा योग्यता है। गंभीर ने यह टिप्पणी राहुल द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली गई 98 रनों की नाबाद पारी के बाद की। गुरुवार को दुबई में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने सीएसके को छह विकेट से हराया। 
विज्ञापन

कोहली-रोहित से ज्यादा योग्यता

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, जब आप इस तरह बल्लेबाजी कर सकते हैं तो इस अंदाज में बैटिंग क्यों नहीं करते, संभवत: राहुल के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली से ज्यादा योग्यता है, मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि मैंने केएल राहुल को आज ऐसा करते देखा है, उनके पास भारत के किसी भी बल्लेबाज की अपेक्षा ज्यादा शॉट हैं और उन्होंने फिर दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को रोकने में नाकाम रहे धोनी

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने धमाकेदार अंदाज में 13 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे राहुल को रोकने में नाकाम रहे। अपनी पारी के दौरान पंजाब के कप्तान ने सीएसके के गेंदबाजों पर प्रबल धावा बोलते हुए उनकी बखिया उधेड़ दी। दाहिने हाथ के इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने अपनी इनिंग्स में सात चौके और आठ छ्क्के लगाए। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विजयी छक्का लगाकर पंजाब की पारी को समाप्त किया।  

विज्ञापन

दुनिया को अपनी योग्यता दिखाएं राहुल

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर को लगता है कि राहुल को दुनिया को बताना चाहिए कि वह हाथ में बल्ला लेकर क्या कर सकते हैं, केकेआर के पूर्व कप्तान ने कहा कि पंजाब किंग्स ने शायद योग्यता सुनिश्चित की, अगर राहुल ने पूरे टूर्नामेंट में उसी तरह बल्लेबाजी की होती जैसे उन्होंने सीएसके के खिलाफ की। उन्होंने आगे कहा, बस खेलने जाओ यार, भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को अपनी योग्यता दिखाओ, जब लोग रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बात करते हैं, तो वे शायद आपके बारे में बात करेंगे, क्योंकि आपके पास भारत के किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा शॉट हैं। उन्होंने आगे कहा, अगर वह इस तरह से बल्लेबाजी करते तो पंजाब किंग्स अब तक क्वालीफाई कर चुकी होती, शायद यह कप्तानी का दवाब हैं मुझे नहीं मामुल क्या है इसका जवाब मैनेजमेंट बेहतर तरीके से दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed